सो रहे दोस्त को बंदूक से जगाया, सिर में मारी गोली
अमेरिकी राज्य अरिजाना में पुलिस ने एक शख्स को अपने दोस्त को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए शख्स के बारे में पुलिस ने कहा कि वह 19 वर्षीय शख्स की हत्या कर एक झूठी कहानी रची थी।
डेली मेल के अनुसार, पुलिस ने बताया कि आरोपी ने जिस दोस्त को गाली मारी है वह एक अपराधी था।
पुलिस के अनुसार, नए साल की सुबह आरोपी शख्स अपने दोस्त के घर गया और अपने दोस्त की हत्या कर दी। इसके बाद खुद पुलिस को फोन किया और जो कहानी गढ़ी उससे पुलिस भी हैरान रह गई।
कहा, 'जगाने में गलती से चली गोली'
पुलिस ने बताया कि दोस्त को गोली मारने के बाद थॉमस ने पुलिस को फोन किया कि उससे दोस्त को गाली लग गई है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पाया कि उसका दोस्त मृत अवस्था में मिला।
पुलिस ने जब थॉमस से घटना के बारे में जानकारी ली तो उसने बताया कि वह अपने सो रहे दोस्त को हाथ में बंदूक लेकर जगा रहा था। उसने मजाक में बंदूक ट्रिगर दबा दिया तो फायर हो गई और उसके दोस्त के सिर पर गोली लग गई। उसने बताया कि उसे लगा कि बंदूक खाली है लेकिन वह भरी निकली और उसके दोस्त को गोली लग गई।
लेकिन पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वह झूठ बोल रहा था और मारा गया शख्स एक अपराधी था।