फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Man duped by friend

दोस्त ने लगाया दोस्त को चूना, पर धरा गया

Tue, 05 Nov 2013 04:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 05 Nov 2013 04:38 PM IST
विज्ञापन
Man duped by friend

साइबराबाद पुलिस ने दोस्त के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है। व्यापारी का नाम मोहम्मद अतीक अहमद है।

विज्ञापन


अतीक संभल जिले में होर्न ओवरसीज कंपनी चलाता है। अतीक पर उसके ही दोस्त मोहम्मद अनवर ने नकली ऑर्डर देकर 48 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। अनवर अरबाज ट्रेडर्स नामक कंपनी का मालिक है, जो भैंस के सींगों से बनी वस्तुओं का निर्यात करती है।

अनवर ने बताया कि अतीक ने 2012 में उसे ई-मेल कर 48 लाख रुपए का ऑर्डर तैयार करने को कहा। उसने यह ऑर्डर लग्जमबर्ग की एक कंपनी की ओर से दिया था।

अनवर ने ऑर्डर तैयार कर बताए पते पर भेज दिया, लेकिन लग्जमबर्ग की कंपनी ने ऑर्डर लेने से यह कहते हुए मना कर दिया कि उन्होंने ऐसा कोई ऑर्डर नहीं दिया था। तब अनवर ने साइबराबाद आयोग में अतीक के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन


पुलिस ने अतीक के घर छापा मारा और उसके कंप्यूटर को सील कर दिया। कंप्यूटर की हार्ड डिस्क को फॉरेंसिक जांच के लिए एपीएफएसएल के पास भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट में साबित हुआ कि अतीक ने अनवर को ऑर्डर का ईमेल इसी कंप्यूटर से भेजा था। रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को पुलिस ने अतीक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अतीक और अनवर एक ही गांव से हैं और एक ही तरह का व्यापार करते हैं। अनवर, अतीक से कच्चा माल खरीदता था। पिछले कुछ समय से अतीक की कंपनी घाटे में चल रही थी, तो अनवर ने किसी दूसरी कंपनी से माल खरीदना शुरू कर दिया।


एक तरफ अतीक की कंपनी डूब्ा रही थी, दूसरी तरफ अनवर की कंपनी को मुनाफा हो रहा था। अनवर को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से ही अतीक ने यह योजना बनाई और धोखाधड़ी के मामले में पकड़ा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed