फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Man divorces wife by texting when tells him she’s been gang raped by neighbours

पड़ोसियों ने किया महिला का गैंगरेप, पता चला तो पति ने दिया तलाक

Mon, 30 Nov 2015 04:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 30 Nov 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन
Man divorces wife by texting when tells him she’s been gang raped by neighbours

एक शख्स ने अपने पत्नी को एसएमएस करके उस वक्त तलाक दे दिया जब उसकी पत्नी ने उसे बताया कि पड़ोसियों ने उसके साथ गैंगरेप किया है।

विज्ञापन


मेट्रो ऑनलाइन के अनुसार, महिला भारत की रहने वाली बताई जा रही है। महिला का पति दुबई में नौकरी करता है।

कुछ समय पहले बलात्कार पीड़िता के पड़ोसियों ने उनके घर में धावा बोलकर उसका गैंगरेप किया। पीड़िता ने यह सोचकर अपने पति को इस घटना के बारे में जानकारी दी कि वह इस दर्दनाक घटना पीड़िता का साथ देगा। लेकिन पीड़िता को मदद की बजाए जो कुछ जवाब मिला उससे वह सन्न रह गई।

पति ने तीन बार लिखा, तलाक

Man divorces wife by texting when tells him she’s been gang raped by neighbours

अपने साथ हुए दर्दनाक हादसे के बारे में महिला ने मीडिया को बताया कि गैंगरेप की घटना पर उसके पति ने जो जवाब दिया उस पर उसे अभी पत भरोसा नहीं हो रहा है। उसने बताया कि उसके पति ने उससे बिना कोई बात किए ही तलाक दे दिया।

पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने मोबाइल में एक संदेश भेजा है जिसमें सिर्फ तलाक.. तलाक.. तलाक। लिखा है। शरिया कानून के अनुसार अगर कोई ‌पति तीन बार तलाक बोलता है तो उसे तलाक मानना पड़ता है और इसी आधार पर उसका तलाक हो गया।

महिला ने बताया इस घटना के बाद से उसके ससुराल वालों से उसे घर से निकाल दिया है और उसके बेटे को भी ‌छीन लिया गया है जिसकी देख-रेख उसकी सास कर रही है। पति दुबई कंस्ट्रक्‍शन वर्कर यानी ईंट गारा का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल पहले हुआ था गैंगरेप

Man divorces wife by texting when tells him she’s been gang raped by neighbours

महिला ने बताया कि पांच साल पहले उसका गैंगरेप हुआ था और इस बारे में उकसी सास को पता भी था क्योंकि उसने ही इस बारे में उसे पुलिस से शिकायत कराने के लिए थाने ले गई थी।

महिला ने कहा कि जब घटना घटी थी तब उसकी सास उसका साथ दे रही थी लेकिन जब उसके पति ने तलाक देने की बात कही है तो पता नहीं उसकी सास को अचानक क्या हुआ कि उसका भी मन बदल गया और वह उसका साथ नहीं दे रही है।

इतना ही नहीं पीड़िता को परिवार समाज से बहिष्कार कर दिया गया है जिससे वह काफी परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed