फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man dismembered a woman and ate some parts after sex

पहले सेक्स किया फिर टुकड़ों में काटकर खा गया

Thu, 29 Jan 2015 04:20 PM IST
Updated Thu, 29 Jan 2015 04:20 PM IST
विज्ञापन
man dismembered a woman and ate some parts after sex

शारीरिक संबंध बनाने के लिए महिला को घर लेकर आए एक व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी और फिर उसके शरीर के कई अंग खा गया। आरोपी ने खुद पुलिस को बताया कि किस कदर उसने इस घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। 37 वर्षीय आरोपी ग्रेगरी स्कॉट हाले को हत्या के इल्जाम में सजा दी गई है।
विज्ञापन


आरोपी ने 36 वर्षीय पीड़िता लीजा मैरी हैदर को शराब की एक दुकान से साथ लिया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने प्रेत बाधा दूर करने के लिए ऐसा किया है। उसने कबूल किया कि महिला की हत्या के बाद वह उसके कई अंगों को भी खा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल्टी में मिला था लीजा का सिर

man dismembered a woman and ate some parts after sex

डेली मेल के अनुसार, मामला इंग्लैंड के मैनचेस्टर का है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे एक प्रेतात्मा ने किसी को मारकर उसकी बलि चढ़ाने और उसके अंगों को खाने के लिए उकसाया था। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें महिला का जला हुआ शरीर मिला था। उसका सिर कटा हुआ था जो बाद में एक बाल्टी में मिला।

पीड़िता लीजा हैदर के पूर्व पति चार्ल्स हैदर ने बताया कि उसने और उसके बच्चों ने आरोपी को माफ कर दिया है। उसने कहा कि उसे खुशी है कि आरोपी को दोषी करार दिया गया है।

लीजा और चार्ल्स की शादी छह साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। चार्ल्स ने कहा कि बच्चे इतने छोटे हैं कि उन्हें असलियत समझाना मुश्किल है, इसलिए उसने उनसे बताया है कि मम्मी बीमार है और भगवान के पास इलाज कराने गई है।

ऐसे फंस गया शातिर आरोपी

man dismembered a woman and ate some parts after sex

लीजा के पिता ने कहा कि वे आरोपी को कभी माफ नहीं करेंगे। इस घटना की वजह से उनकी छोटी बेटी को बुरे सपने आने लगे हैं और वह बेहद परेशान रहने लगी है।

लीजा, मैनचस्टर के एक स्टोर में काम करती थी, जहां से घटना वाले दिन वह हाले के साथ गई थी। दोपहर 2.30 बजे उसने चार्ल्स को फोन करके बुलाया था लेकिन दूसरे टाउन में होने की वजह से वह आ नहीं सका। दो घंटे बाद जब वह लौटा को उसने लीजा को फोन किया लेकिन फिर फोन रिसीव नहीं हुआ।

पुलिस ने जब लीजा की तलाश शुरू की तो जांच के दौरान आरोपी ग्रेगरी भी शक के दायरे में आ गया। उसके पड़ोसी भी उससे खौफ खाते थे क्योंकि वह जादू टोना करता था।

फेसबुक पर डाली खतरनाक तस्वीरें

man dismembered a woman and ate some parts after sex

आरोपी की फेसबुक प्रोफाइल पर काफी डरावनी और आपराधिक तस्वीरें देखने को मिलीं। फेसबुक से ही पता चला कि उसकी एक प्रेमिका और एक बेटा भी है। उसने सोशल साइट पर डरावने हथियारों और सांपों के साथ भी सेल्फी पोस्ट की थी।

घटना वाले दिन उसके एक पड़ोसी ने शक होने पर पुलिस को सूचना दी थी जिसके बाद घर पहुंची पुलिस को वहां से इंसानी अंगों के टुकड़े मिले। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था।

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी ने लीजा को घर लाकर पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसे बुरी मौत दी। उसने उसके शरीर के टुकड़े किए और कई अंग खा गया।

बोला आरोपी, नहीं था हत्या का इरादा

man dismembered a woman and ate some parts after sex

हत्या के बाद उसने लीजा की लाश को जला दिया और घर के एक कोने में दबा दिया। लेकिन उसने लीजा का सिर एक बाल्टी में रखा था जो कि बाद में पुलिस को मिला।

हालांकि अभी तक इस बारे में कुछ साफ नहीं हो सका कि लीजा आरोपी से कैसे मिली और उसके साथ उसके घर तक कैसे पहुंची। हालांकि आरोपी ने इस बात का जिक्र किया था कि वे दोनों घर में आग के पास बैठकर बातें कर रहे थे और इसी दौरान उसने लीजा पर हमला किया।

उसने यह भी बताया कि घटना से पहले दोनों एक दूसरे को नहीं जानते थे। हत्या के बाद लीजा के अंगों को खाने का उसका कोई इरादा नहीं था लेकिन एक प्रेतात्मा ने उसे ऐसा करने के लिए उकसाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed