बॉडी मसाज के बहाने 74 साल की महिला से की अश्लीलता, गिरफ्तार
बॉडी मसाज के बहाने घर आकर 74 साल की बुजुर्ग महिला से अश्लीलता करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।
आरोप है कि शख्स यह कहकर महिला के घर में घुस आया कि उसके बेटे ने उसका बॉडी मसाज करने के लिए भेजा है।
घटना के वक्त घर में पीड़िता के अलावा उसकी बहू मौजूद थी। मिड-डे के अनुसार, आरोपी ने महिला को एक कमरे में चलकर फुल बॉडी मसाज कराने के लिए कहा तो बहू ने उसे डांटकर भगाने की कोशिश की लेकिन उसकी सास ने आरोपी की बात मान ली।
पीड़िता की बहू ने मीडिया से कहा कि उसकी जब उसके झांसे में आ गई तो उसने बेडरूम में जाकर उसकी सास के सारे कपड़े उतरवा दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे कोई दवा सुघाकर बेहोश कर दिया।
सास ने बहू से बताई घटना, आरोपी गिरफ्तार
बहू ने बताया कि जब उसकी सास को होश आया तो पता चला कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है लेकिन तब तक आरोपी शख्स भाग चुका था।
इसके बाद आरोपी अगले दिन दूसरी बिल्डिंग के एक घर में एलआईसी एजेंट बनकर आया और वहां पर मौजद 16 साल की लड़की से बीमा पॉलिसी को समझाने के लिए कहा लेकिन इसी बीच कुछ पड़ोसी आ गए तो वह वहां से भागने लगा। लेकिन लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की उम्र 40 साल है जो एक मोबाइल नेटवर्किंग कंपनी में काम करता है।