अवैध संबंधों के शक में पति ने काट दिए हाथ-पैर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के किसी और के साथ अवैध संबंध होने के शक पर एक बेरोजगार व्यक्ति ने धारदार हथियार से उसके हाथ और पैर काट दिए। यही नहीं, इसके बाद आरोपी ने खुद आत्महत्या कर ली।
मामला दक्षिण मलेशिया का है। भारतीय मूल की 44 वर्षीय पीड़िता के. मेनागा तीन बच्चों की मां है। वह जोहर स्थित एक अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ रही है। पीड़ित महिला सिंगापुर के एक होटल में काम करती थी। वह पिछले 15 साल से यहां रह रही थी।
पुलिस के अनुसार, इस बर्बर घटना को अंजाम देने के बाद 47 वर्षीय बेरोजगार आरोपी पति ने जहरीला पदार्थ पी लिया और फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। आरोपी ने पत्नी के अवैध संबंध होने के संदेह में ऐसी बर्बर वारदात को अंजाम दिया है।
पड़ोसी ने बयां की हकीकत!
पीड़ित के एक पड़ोसी ने बताया कि वह परिवार में कमाने वाली इकलौती महिला थी और उसी की कमाई से परिवार की रोजी चल रही थी। वह सिंगापुर के एक होटल में काम करती थी। वह हर महीने में एक बार अपने बच्चों व सास से मिलने आती थी और उन्हें पैसे देकर वापस चली जाती थी।
हालांकि हर बार उसका पति उससे इस बात पर झगड़ता था कि सिंगापुर में उसका किसी के साथ अवैध संबंध है। पीड़ित महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन अभी आईसीयू में भर्ती है। वह अभी होश में नहीं है।
पुलिस के अनुसार, घटना के वक्त पीड़ित महिला के दो बच्चे घर से बाहर थे जबकि सबसे छोटा बच्चा अपने पिता और दादी के साथ घर में ही था।
टुकड़ों में काटे हाथ-पैर
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को मेनागा सुबह 11 बजे घर पहुंची तो उसके पति ने अवैध संबंधों की बात पर झगड़ा शुरू कर दिया।
उनकी लड़ाई इस कदर बढ़ गई कि पति ने मीट काटने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला धारदार हथियार उठा लिया और उस पर हमला बोल दिया। उसने पत्नी के दोनों हाथ और पैर काट दिए।
इसके बाद वह घर की दूसरी मंजिल पर पहुंचा और एक कमरे में खुद को बंद कर लिया। डर के मारे उसने जहर पी लिया। यही नहीं, इसके बाद उसने फांसी लगा ली। आत्महत्या के लिए उसने घर की बालकनी का इस्तेमाल किया।