फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man choked his girlfriend during an argument

मंगेतर ने दबाया गला, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

Wed, 27 May 2015 05:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 27 May 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन
man choked his girlfriend during an argument

क्या हो अगर आपकी और आपकी प्रेमिका की कार को लेकर पसंद अलग अलग हो। इंडियाना में अलग अलग कार को लेकर पसंद जाहिर करने पर एक शख्स ने अपनी मंगेतर का गला ही दबा दिया। मामला बस इतना था कि मंगेतर ने इंडीकार की बजाय किसी दूसरी कार की तारीफ कर दी थी।

विज्ञापन


इंडियाना के आदमी ने एक बहस के दौरान गुस्से में आकर अपनी मंगेतर का गला दबा दिया। दोनो ने शराब पी कर रखी थी और एक मामुली सी बहस के चलते उसने महिला का गला दबा दिया। मुद्दा यह था कि महिला ने नसकार की बजाय इंडीकार का तारीफ कर दी थी।
विज्ञापन


57 वर्षीय आरोपी डेविड ली विलसन फ्रैंकलिन का रहने वाला है और उसने अपने बचाव में कहा कि वो अपनी मंगेतर और नसकार के बारे में बकवास करने वाले दूसरे आदमी पर सिर्फ चिल्लाया था। जॉनसन काउंटी के जिलाधीश ने बताया कि अज्ञात महिला ने कहा कि जब उसने टर्बो इंजन और खुले पहिए वाली गाड़ियों की रेस की तारीफ की तो विलसन ने उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार की तारीफ बन गई मुसीबत

man choked his girlfriend during an argument

महिला ने अधिकारियों को बताया कि फ्रैंकलिन से करीब 30 मील की दूरी पर चल रही रेस की कमेंट्री रेडियो पर सुनते सुनते ये दोनो पूरा दिन शराब पी रहे थे। घर के लिविंग रूम में बैठे इस महिला और दूसरे व्यक्ति ने इंडीकार को नसकार से बहतर बताया जिसे सुनते ही विलसन गुस्से से कमरे में घुसा और महिला का गला दबा दिया।

एक अखबार के मुताबिक, रात 8 बजे 911 पर एक अधूरी फोन कॉल सुन कर जिलाधीश के दफ्तर से अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया कि महिला ने हादसे के बारे में सूचना देने की कोशिश की थी लेकिन विलसन ने उससे फोन छीन कर कहा,''यहां सब ठीक है'' और फोन काट दिया था। जिससे उनको शक हुआ और वे मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed