पत्नी और दो बेटियों का कत्ल कर फांसी पर झूला ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में मंगलौर के ग्रामीण इलाके में एक शख्स द्वारा अपने पूरे परिवार का कत्ल कर आत्महत्या करने की हृदयविदारक घटना सामने आई है। आत्महत्या करने वाला शख्स ग्राम पंचायत का सदस्य था।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पद्मनाभ नाइक नाम के 45 वर्षीय शख्स ने फांसी लगाकर जान देने से पहले अपनी 40 वर्षीय पत्नी पुष्पावती, नौ साल की बेटी पृथ्वी व दूसरी सात साल की बेटी पूर्वी की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद शख्स ने उसी कमरे में खुद भी फांसी पर झूल गया।
कमरे के फर्स खून ही खून दिख रहा था। आरोपी शख्स की पत्नी और बच्चों के शव खून से लथपथ पड़े थे। पुलिस को घटना का जो मंजर दिखा वह बहुत ही वीभत्स था।
मां और भाई को मिलेगी बीमा राशि
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले पर छानबीन की है लेकिन उसे अभी तक हत्या और आत्महत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
मामले को लेकर पुलिस आशंका है कि शख्स ने खराब आर्थिक स्थित हो सकती है। पुलिस का कहना है कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने से घर में तनाव की स्थित रही होगी जिससे यह घटना घटी है।
पुलिस को अभी तक हादसे बारे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। वहीं आत्महत्या करने वाले पद्मनाभ नाइक और उसकी पत्नी की बीमा राशि पद्मनाभी की मां और उसके भाई को मिल सकती है।