फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man burns alive a girl after molestation

घर में घुसकर लड़की से हैवानियत, जिंदा जलाया

Tue, 14 Apr 2015 03:05 PM IST
Updated Tue, 14 Apr 2015 03:05 PM IST
विज्ञापन
man burns alive a girl after molestation

छेड़खानी के विरोध में लड़की की मां के पीटने पर गुस्साए युवक ने सोमवार सुबह घर में घुसकर किशोरी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। ग्रामीणों ने आग बुझाकर 17 वर्षीय किशोरी को 90 फीसदी जली हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


आरोपी ने एक दिन पहले किशोरी से छेड़खानी की थी जिस पर लड़की की मां ने आरोपी के घर जाकर उसको थप्पड़ मार दिया था। किशोरी की पिता की तहरीर पर रोजा पुलिस ने छेड़खानी और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


किशोरी के पिता के अनुसार उनकी बेटी रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे खेत की तरफ गई थी। गांव के ही रहने वाले युवक योगेश ने लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर उधर से गुजर रही दो महिलाओं ने किशोरी को बचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

man burns alive a girl after molestation

घर पहुंच कर किशोरी ने मां को घटना की जानकारी दी। इस पर किशोरी की मां ने योगेश के घर पहुंचकर उसको थप्पड़ मार दिया। इससे बौखलाए योगेश ने किशोरी की मां को अंजाम भुगतने की धमकी दी। सोमवार सुबह किशोरी के माता-पिता परिवार के साथ फसल काटने चले गए। घर में किशोरी और उसकी 10 वर्षीय बहन थी।

करीब साढे़ सात बजे किशोरी ने अपनी छोटी बहन को दुकान से दाल लाने भेज दिया और खुद आंगन में बैठकर बर्तन साफ करने लगी। इसी बीच योगेश घर में घुस आया और मिट्टी के तेल से भरी केन किशोरी पर उड़ेल दी। वह जब तक कुछ समझ पाती, योगेश ने माचिस से आग लगा दी।

किशोरी जान बचाने के लिए घर से बाहर भागी और करीब 70 मीटर आगे जाकर गिर पड़ी। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शाम साढ़े सात बजे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी और उसका परिवार घर में ताला डालकर फरार हो गए।

आरोपी को क्यों बचा रही है पुलिस?

man burns alive a girl after molestation

एक दिन पहले छेड़खानी के मामले में खामोश रहने वाली रोजा पुलिस घटना के बाद उसे हल्का करने की कोशिश करने में लगी रही। रविवार को जब किशोरी के परिवार वालों ने थाने में जब सूचना दी तो पुलिस ने कह दिया का सुबह थाने आ जाना। पुलिस रविवार शाम को ही गांव चली जाती तो सोमवार सुबह यह हादसा नहीं होता।

इसके बाद पुलिस मामले को हल्का करने में लग गई। किशोरी ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान में कहा है कि छेड़खानी के विरोध पर योगेश ने घर में घुसकर उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।

वहीं पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी के इस बयान को नकार दिया है और लड़की की पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा लिखा।

साथ ही उसे बालिग मानकर पाक्सो एक्ट की धाराएं भी नहीं लगाई हैं। बकौल रोजा इंस्पेक्टर आरएन चौधरी, जांच में पाया गया कि किशोरी ने छेड़खानी से परेशान होकर खुद आग लगाई है।

पुलिस ने एक और पेंच फंसाया?

man burns alive a girl after molestation

एएसपी सिटी राजेश कुमार ने कहा कि स्कूल सर्टिफिकेट के आधार पर लड़की की उम्र 21 वर्ष है। मजिस्ट्रेट को दिए गए लड़की के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा धारा 304 से तरमीम कर दिया जाएगा। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

योगेश के खिलाफ छेड़खानी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहल उसने गांव की एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। पीड़ित परिवार ने शिकायत की थी लेकिन मामले को निपटा दिया गया। योगेश एक अन्य लड़की को भी बहला फुसलाकर ले गया था। यह शिकायत भी पुलिस ने लीपापोती कर निपटा दी।

ग्रामीणों का कहना है कि योगेश शराब पीकर गांव में आए दिन बवाल करता है। खुलेआम जुआ करवाता है। चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों को भी अंजाम दे चुका है लेकिन पुलिस से सांठगांठ के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को हुई घटना के मामले में भी पुलिस कई घंटों तक अनभिज्ञता जताती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed