फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man brutually beaten for opposing the sexual assault from his sister in law

महिला से गैंगरेप की कोशिश, देवर को किया अधमरा

Thu, 16 Jul 2015 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हनुमानगंज (इलाहाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, हनुमानगंज (इलाहाबाद) Updated Thu, 16 Jul 2015 11:49 AM IST
विज्ञापन
man brutually beaten for opposing the sexual assault from his sister in law

इलाहाबाद में हनुमानगंज के सरायइनायत थाने के पीछे स्थित कुआडीह गांव में भाभी से रेप का विरोध करने पर बदमाशों ने देवर को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद उसे रेलवे लाइन पर फेंक दिया।

विज्ञापन


शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने दो बदमाशों को दबोच लिया। दो बदमाश अंधेरे में भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों की धुनाई के बाद सरायइनायत पुलिस को दे दिया गया लेकिन सरायइनायत पुलिस मामले की लीपापोती में जुटी है। पुलिस ने पकड़े गए दो बदमाशों के खिलाफ छेड़खानी और सिर में गंभीर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के रीवां से लगभग एक दर्जन परिवार आकर सरायइनायत थाने के पीछे स्थित कुआडीह गांव में रहकर मजदूरी करते हैं। मंगलवार रात दो महिलाएं शौच के लिए गईं थीं। तभी घात लगाकर बैठे चार बदमाश तीस वर्षीय महिला को घसीटकर झाड़ी में ले जाने लगे। दूसरी महिला शोर मचाते हुए भाग निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन

लीपापोटी में जुटी रही पुलिस

man brutually beaten for opposing the sexual assault from his sister in law

शोर सुनकर बदमाशों के चंगुल में फंसी महिला का देवर पहुंचा। वह बदमाशों से भिड़ गया लेकिन बदमाश भारी पड़े। महिला के देवर को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। वह अचेत हो गया तो उसे रेलवे लाइन पर फेंक दिया। उधर गांव में शोर मचा तो ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर दौड़े।

ग्रामीणों ने गांव के ही लक्ष्मीकांत और संजय को दबोच लिया। जमकर धुनाई के बाद सरायइनायत पुलिस के हवाले कर दिया लेकिन दो बदमाश अंधेरे में भाग निकले। घायल का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं

सरायइनायत पुलिस पूरे मामले की लीपापोती में जुटी रही। पहले तो रिपोर्ट ही नहीं दर्ज कर रही थी लेकिन जब खबर इलाके में फैली तो पकड़े गए सिर्फ दो बदमाशों के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज की है। इस बारे में सरायइनायत इंस्पेक्टर एयू सिद्दीकी का कहना है कि तहरीर में दो ही लोगों का जिक्र है। इसलिए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed