फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man broke into online friend's bedroom after breakup

ऑनलाइन करते थे चैटिंग, बेडरूम में कूदा प्रेमी

Mon, 23 Mar 2015 02:19 PM IST
Updated Mon, 23 Mar 2015 02:19 PM IST
विज्ञापन
man broke into online friend's bedroom after breakup

एक युवक ने अपनी समझदारी और तेजी से अपनी बहन की जान बचा ली। प्रेमिका को जान से मारने पहुंचे एक युवक को लड़की के भाई ने दबोच लिया और उसे जमकर पीटा, हालांकि इस दौरान आरोपी ने लड़की पर कई बार चाकू से हमला किया जिसके चलते वह बुरी तरह घायल हो गई।

विज्ञापन


मामला इंग्लैंड का है। बच्चों के जैसे चेहरे वाले शेन कॉफे ने प्रेमिका से बदला लेने की ठानी थी और इसी धुन में वह बोस्टन से इंग्लैंड पहुंच गया। इसने पीड़िता फरहा दौलत का घर तलाशा और किसी तरह अंदर घुसने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


20 वर्षीय आरोपी अपने बैग में चाकू लेकर गया था। वह एयरपोर्ट में कस्टम विभाग की नजरों से बचता हुआ निकल गया। उसने फरहा के बेडरूम की खिड़की के सहारे कमरे में प्रवेश किया और उस पर कई बार चाकू से हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने सुनीं बहन की चीखें, बिस्तर पर मिला आरोपी

man broke into online friend's bedroom after breakup

डेली मेल के अनुसार, आरोपी जब लड़की पर हमला कर रहा था तो दूसरे कमरे में मौजूद लड़की के भाई मोहम्मद ने उसकी चीखें सुनी और भागकर कमरे में पहुंचा। 22 वर्षीय मोहम्मद ने आरोपी को जमीन पर गिरा दिया, हालांकि इस दौरान उसे भी काफी चोटें आईं।

आरोपी उस पर हमला कर रहा था, लेकिन फिर भी मोहम्मद ने उसे बिस्तर से हटाने की पूरी कोशिश की। इसके बाद उसने कॉफे से सिर पर एक रॉड से तीन वार किए, जिसके चलते वह अचेत होने लगा और चाकू फेंक दिया।

उसने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मोहम्मद को बहादुरी का इनाम देते हुए सम्मानित भी किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश किया जहां उसे उम्रकैद की सजा दी गई।

ऐसे परवान चढ़ा था दोनों का प्यार!

man broke into online friend's bedroom after breakup

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि आरोपी कॉफे और फरहा के बीच ऑनलाइन चैटिंग से दोस्ती हुई थी। उस वक्त वह महज 14 साल की थी। वे काफी समय तक ऑनलाइन चैट करते रहे लेकिन जब कॉफे ने फरहा का कंप्यूटर हैक करके दूसरे लोगों के साथ उसकी बातचीत पढ़ी तो उसने उससे बात करना बंद कर दिया।

उन्होंने नबंबर 2013 में दोबारा बात करना शुरू किया और एक दूसरे को गिफ्ट भी भेजे। इसी के कारण आरोपी को लड़की के घर का पता भी मिल गया और वह उससे मिलने को कहने लगा।

मार्च 2014 में जब फरहा ने परेशान होकर उसे दूर जाने को कहा तो वह भड़क गया। वह अप्रैल में चोरी छुपे इंग्लैंड पहुंच गया। वह अपने साथ चाकू, टेप, केबल और दस्ताने भी लेकर आया था।

उसने एक टैक्सी पकड़ी और लड़की के घर पहुंच गया और खिड़की के सहारे उसके कमरे में पहुंच कर हमला बोल दिया। आरोपी को बीते नवंबर में उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed