फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Man booked for indulging in vulgar act in front of US woman

अमेरिकी महिला के सामने अश्लीलता करने वाला शख्स गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2015 12:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 19 Aug 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
Man booked for indulging in vulgar act in front of US woman

मुंबई में अमेरिकी महिला के सामने अश्लीलता करने वले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को अमेरिकी महिला मैरियाना ने एक शख्स की फोटो ट्वीट कर बताया था कि ये शख्स उसके सामने रास्ते में खड़े होकर अश्लील हरकत कर रहा था वो भी दिन के उजाले में।

विज्ञापन


घटना सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने खुद ही मामले का संज्ञान लिया था और आरोपी शख्स की तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अश्लीलता करने और महिला का अपमान करने का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


हालांकि महिला इस घटना को लेकर पुलिस के पास नहीं गई थी और न ही इस बारे में पुलिस से कोई शिकायत की थी। कोलाबा थाने के वरिष्ठ इंस्पेक्टर विनय गॉडगिल ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हें इस बारे में जानकारी मिली थी जिसके बाद महिला से संपर्क किया गया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्वीट के बाद पुलिस में पहुंचा था मामला

Man booked for indulging in vulgar act in front of US woman

यह घटना दक्षिणी मुंबई के कोलाबा इलाके की है जहां सोमवार को सुबह करीब नौ बजे एक शख्स मैरियाना अब्दो को देखकर हस्तमैथुन कर रहा था। महिला ने शख्स की इस शर्मनाक हरकत पर आजिज हो उसकी फोटो खींच ली उसे ट्वीट कर इस बारे में लोगों को बताया था।

हांलाकि इस घटना की खबरें मीडिया में आने के बाद मैरियाना ने सोमवार को उस फोटो और ट्वीट को डिलीट कर दिया था और लोगों से मिले समर्थन के लिए आभार जताया है। मैरियाना ने कहा है कि वह अब पुलिस के संपर्क में है इसलिए उस ट्वीट को डिलीट कर रही हैं।

मैरी ने जो फोटो ट्वीट किया है उसके जरिए पुलिस ने आरोपी शख्स को खोजने में कामयाब हुई है। महिला ने इस पर ‌मिली लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया पर संतोष जताया है।




विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed