{"_id":"9cd9d0446cd030255a83972c71ce65b2","slug":"man-beheaded-his-daughter-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधविश्वास! बाप ने चढ़ाई बेटी की बलि","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
अंधविश्वास! बाप ने चढ़ाई बेटी की बलि
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Sep 2013 01:12 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में मंगलवार दोपहर को अंधविश्वास में पागल एक पिता ने अपनी छह साल की बेटी की बलि चढ़ा दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल से कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली।
तुरगा गांव के 35 वर्षीय संतलाल इरपाचे ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह कई दिनों से एक देवी का सपना देख रहा था, जिसमें उन्होंने अपने किसी प्रिय व्यक्ति की बलि देने की बात कही।
विज्ञापन
घटना वाले दिन दोपहर में भी उसने वहीं सपना देखा। नीद से जागा तो बेटी पास में ही खेल रही थी। उसे लगा कि यह एक दैवीय निर्देश है, जिसका पालन करना चाहिए।
पुलिस अधिकारी एम ए कुरैशी ने बताया कि आरोपी अपनी बेटी को गांव के बाहर एक मंदिर में ले गया। उसने देवी के सामने बेटी ऋतु को सिर झुकाने को कहा। सिर झुकाते ही संतलाल ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काट दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोपी को इस अपराध का कोई पछतावा नहीं है। जब उससे पूछा गया कि अब तुम्हारे परिवार का क्या होगा? तो उसने कहा कि देवी परिवार का ख्याल रखेंगी।