फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man beaten badly and woman made naked in jhansi

महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, पति को अधमरा किया

Sun, 24 Jan 2016 04:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी Updated Sun, 24 Jan 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
man beaten badly and woman made naked in jhansi

वीरांगना लक्ष्मी वाई की झांसी पूरी दुनिया में गौरवशाली इतिहास के लिए जानी जाती है। लेकिन मौजूदा वक्त ऐसा है कि ये धरती आए दिन बदनुमा वारदातों से शर्मसार हो रही है। वजह कई हैं जिनमें लचर कानून-व्यवस्था भी शामिल है। झांसी के आस पास के इलाकों में सांप की तरह फन फुलाए बेखौफ दबंगों की काली करतूतों में से ताजा बानगी टहरौली के पिपरा गांव की है।

विज्ञापन


एक दलित परिवार पर दबंगों ने इस कदर कहर बरपाया कि उसे गांव छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने दलित युवक को लाठियों से पीटकर हाथ-पैर तोड़ दिए और बचाने आई उसकी बीवी को निर्वस्त्र कर पीटा।
विज्ञापन


दरिंदगी यहीं नहीं थमी। बदमाश घायल युवक को शराब के ठेके पर ले गए और उसके जख्मों पर शराब उड़ेल दी और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल गंभीर रूप से घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती है और खौफजदा परिवार गांव छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा का निवासी अंतिम कुमार मजदूरी करके पत्नी अर्चना और तीन बच्चों का भरण पोषण करता है। अंतिम के परिवार के सदस्यों के अनुसार गांव का एक हिस्ट्रीशीटर एक पुलिस की मदद से जुए का अड्डा चलाता है।

पिछले महीने अंतिम ने यह शिकायत टहरौली थाने के दरोगा से की थी। दरोगा ने संबंधित सिपाही को फटकार लगाई थी। इस पर सिपाही ने हिस्ट्रीशीटर दबंग और उसके साथियों को यह जानकारी दी, जिससे दबंग खेमा उसे पीटने की फिराक में रहने लगा।

'परिवार को मोहरा बनाकर की वारदात'

man beaten badly and woman made naked in jhansi

बीती 20 जनवरी को अंतिम की भाभी राजकुमारी से एक दबंग का हैंडपंप लगाने को लेकर झगड़ा हो गया। भाभी ने विरोध किया तो दबंग ने उनके साथ मारपीट की। इस घटना से दबंगों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। बुधवार को अनंत बघेरा और बैंदा के बीच पड़ रही नई सड़क के किनारे फुटपाथ बना रहा था। वहां दबंग पहुंच गए। उन्होंने गालियां देते हुए लाठियों से उसको पीटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पत्नी अर्चना ने उसे बचाने का प्रयास किया तो दबंग उसे पकड़ कर पेड़ के पास ले गए। आरोप है कि वहां दबंगों ने महिला को निर्वस्त्र कर पीटा।

इस पर भी दबंगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने अनंत को चार पहिया गाड़ी में डाला और उसे बैदोरा चौराहे पर स्थित शराब के ठेके पर ले गए। यहां अनंत को जबरन शराब पिलाने का प्रयास किया गया। न पीने पर दबंगों ने अनंत के जख्मों पर शराब डाल दी। इधर, घटना की खबर लगने पर पुलिस गांव में पहुंच गई। दबंग ने अनंत को सौंपते हुए पुलिस को बताया कि वो शराब पीकर हंगामा कर रहा था।

इसके बाद पुलिस अनंत को घायल अवस्था में लेकर टहरौली के स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। चिकित्सकों की सलाह पर परिजन अनंत को लेकर जिला अस्पताल आए। यहां उसे भर्ती कर लिया गया है। घटना के बाद से अनंत का पूरा परिवार दहशत में है। गांव में रहने वाले उसके तीन अन्य भाई डर के कारण अस्पताल में ही डेरा डाले हुए हैं।

इस सनसनीखेज मामले पर एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि वर्तमान और पूर्व प्रधान में चुनाव को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में अनंत के परिवार को मोहरा बनाया गया है। बुधवार को पूर्व प्रधान और प्रधान पक्ष में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जो व्यक्ति आज जिला अस्पताल में भर्ती बताया जा रहा है, वह शुक्रवार को चलता हुआ परिजनों के साथ उनके पास प्र्रार्थना पत्र देने आया था। अब वह कैसे इतना घायल हो गया, यह जांच का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed