फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man attampts to rape his sister

हैवान भाई, लूटना चाहता था बहन की इज्जत

Wed, 28 May 2014 12:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 May 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
man attampts to rape his sister

कहते हैं कि दुनिया में सबसे पवित्र रिश्ता भाई-बहन का होता हैं, लेकिन इस पवित्र रिश्ते को एसपी के जबलपुर में एक भाई द्वारा कलंकित करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


एक चचेरा भाई अपनी बहन को हवस का शिकार बनाने में नाकाम रहा तो उसने कुल्हाडी से हमला कर डाला।

पुलिस के मुताबिक, एक युवती अपनी बहन के साथ खेत की रखवाली कर रही थी तभी उसका भाई वहां पहुंचा।

अपनी बहन पर ही उसकी नीयत खराब थी। उसने युवती की अस्मत लूटने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाया।

बहन पर भाई की नीयत पहले से थी खराब

man attampts to rape his sister

ऐसे में उसने युवती के सिर पर कुल्हाडी से वार कर दिया, बहन बचाने आई तो उसे भी कुल्हाडी से घायल कर वह फरार हो गया।

युवती की हालत गंभीर है। पुलिस सुत्रों के मुताबिक, खेनी थानांर्गत देवका बाई पति छोटू (21) अपनी बहन रज्जो यादव (18) के साथ साहब सिंह के खेत में रखवाली करने का काम करती है।

देवका बाई का पति शुक्रवार को शादी समारोह के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था। उसी दौरान दोनों बहनों को अकेला पाकर शेरू यादव ने देवका बाई से दुष्कर्म का प्रयास किया।

शेरू देवका और रज्जो का चचेरा भाई है। बहन की चीख की आवाज सुनकर रज्जो उसे बचाने दौडी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत से जुझ रही है बहन

man attampts to rape his sister

दोनों से हाथापाई करते हुए शेरू ने देवका के सिर पर कुल्हाडी से वार कर दिया। रज्जो कुछ समझ पाती इससे पहले ही उसने रज्जो पर पर भी कुल्हाडी चला दी।

दोनों को मृत समझ शेरू घटनास्थल से फरार हो गया। अचेत अवस्था में पडी रज्जो को शनिवार सुबह 4.00 बजे होश आया।

बहन को मृत देख वह खुद को घसीटते हुए गांव तक पहुंची और लोगों को इसकी जानकारी दी। ग्रामवासियों ने तत्काल ही पुलिस को सूचना दी।

रज्जो को फौरन ही अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed