फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Man ‘attacks’ sister’s hair for refusing to marry his pal

शादी से इंकार करने पर बहन को किया गंजा

Wed, 13 Aug 2014 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 13 Aug 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
Man ‘attacks’ sister’s hair for refusing to marry his pal
अपने छोटे भाई के पसंद के लड़के से शादी नहीं करने की भारी कीमत एक लड़की को चुकानी पड़ी। भाई ने बहन के सिर पर जबरदस्ती हेयर रिमूविंग क्रीम लगाकर उसे गंजा कर दिया।
विज्ञापन


यह शर्मनाक वारदात बेंगलुरु की है जहां 27 साल की उस लड़की के साथ उसके 23 साल के भाई संतोष कुमार ने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल, आरोपी संतोष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


टीओआई के अनुसार, पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक बार में काम करती है। छोटे भाई संतोष ने उसके सामने अपने एक विधुर दोस्त से शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे मानने से युवती ने इनकार कर दिया। उस शख्स की पहली शादी से दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भाई की पत्नी को भी करता था तंग

Man ‘attacks’ sister’s hair for refusing to marry his pal

बताया जाता है कि संतोष अपनी बहन के बार में काम करने को लेकर भी नाराज रहता था।

खबर के अनुसार, लड़की पहले मुंबई में बार टेंडर का काम करती थी, लेकिन माता-पिता की देखभाल के लिए कुछ महीने पहले से ही वह बेंगलुरु में रहने लगी थी।

लड़की ने आरोप लगाया कि संतोष कभी भी कहीं टिक कर काम नहीं करता है और माता-पिता की देखभाल में भी रुचि नहीं लेता है।

उसने अपनी शिकायत में कहा कि 'संतोष बड़े भाई की पत्नी को भी तंग करता था, जिसकी वजह से वे लोग अलग घर में रहने चले गए।

लड़की ने भाई की बातें मानने से किया इनकार

Man ‘attacks’ sister’s hair for refusing to marry his pal

लड़की ने बताया कि संतोष किसी और बार में सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था, लेकिन अपनी बहन पर नौकरी छोड़ने और अपने दोस्त से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था।

जिस दोस्त से वह शादी करने के लिए कह रहा था, वह ऑटो रिक्शा चलाता है। लड़की ने भाई की दोनों बातों को मानने से इनकार कर दिया और जवाब दिया कि वह किससे शादी करेगी और कहां काम करेगी, ये उसके निजी मामले हैं।

पुलिस ने बताया, '27 जुलाई को संतोष बार के बाहर बड़ी बहन का इंतजार कर रहा था और वह जैसे ही बाहर निकली उसे पकड़ लिया और उसके सिर पर बाल हटाने वाली क्रीम लगा दी। इसके बाद संतोष वहां से भाग गया। युवती को थोड़ी देर बाद पता चला कि सिर के एक हिस्से से बाल गायब हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed