फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man attacked on private organs of his wife to kill her

हैवान बना पति, हसिया मारकर की पत्नी की हत्या

Mon, 28 Sep 2015 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली/बिथरीचैनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली/बिथरीचैनपुर Updated Mon, 28 Sep 2015 02:12 PM IST
विज्ञापन
man attacked on private organs of his wife to kill her

शराब पीकर झगड़ा करने के बाद सिरफिरे युवक ने हसिये से पत्नी के पेट और नाजुक अंग पर कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी की लाश के पास ही बैठकर फर्श पर बह रहा खून साफ करता रहा।

विज्ञापन


अचानक पहुंची महिला की छोटी बहन की सूचना पर सीओ चतुर्थ पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

बिथरीचैनपुर क्षेत्र के गांव नरियावल निवासी राजीव शर्मा बदायूं में सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। वह शराब अधिक पीता है और अक्सर पत्नी मीनू शर्मा उर्फ सोनी को शराब पीकर पीटता था। शुक्रवार सुबह भी राजीव ने शराब पीकर पत्नी के साथ झगड़ा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

खुद फर्स पर बैठकर साफ कर रहा था खून

man attacked on private organs of his wife to kill her

इसी दौरान हंसिये से उसके पेट और नाजुक अंग पर कई वार कर हत्या कर दी। शराब के नशे में राजीव लाश के पास ही बैठकर पोंछे से फर्श पर बह रहा खून साफ करने लगा। इसी बीच दोपहर करीब बारह बजे मीनू की छोटी बहन जूली मिश्रा उसके घर पहुंच गई।

खून से लथपथ लाश देख उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए। इसके बाद सूचना दी गई तो सीओ चतुर्थ संतोष कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने राजीव को हिरासत में ले लिया।

सीओ ने बताया कि राजीव ने शराब पीकर पत्नी से झगड़ा किया और धारदार हथियार से उसके पेट और नाजुक अंग पर वार कर हत्या कर दी। सीओ ने बताया कि राजीव बेहद नशे में है, इसलिए पूछताछ में अभी वह कुछ ज्यादा नहीं बता पाया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed