आठ माह की गर्भवती पर हमला, बच्चा मरा, दोस्त गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने उसके पेट पर बार बार लात मारी जिससे महिला ने अपना बच्चा खो दिया। कैंबरवेल ग्रीन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुए 21 वर्षीय केविन विल्सन को महिला पर हमला कराने और जानबूझ कर बच्चे को नुकसान पहुंचाने के आरोप में रिमांड पर ले लिया गया।
महिला गंभीर रूप से घायल है और उसको अंदरूनी चोटें आई हैं। बेंटाला के परिवार वालों का मानना है कि विल्सन उसके बच्चे का पिता था। कोर्ट में पेश हुए विल्सन पर '32 हफ्ते की गर्भवती महिला के पेट पर लात मार कर अजन्मे बच्चे को खत्म करने का' पहला आरोप लगा। दूसरा आरोप 'जानबूझ कर गैरकानूनी और दुर्भावनापूर्ण रूप से महिला को गंभीर चोटें पहुंचाने का' लगा।
एंबुलेंस भी मौके पर नहीं पहुंची
जांचकर्ताओं ने बताया कि महिला बहुत गंभीर हालत में है लेकिन हमले के बारे में उसने सारी जानकारी दी है। अफसरों ने बताया कि बाइक सवार आदमियों ने महिला को जमीन की ओर धक्का दिया और उसके पेट पर बार बार लात मारी।
हमले के बाद महिला को एक घंटे से भी ज्यादा एंबुलेंस का इंतेजार करना पड़ा था लेकिन वह फिर भी नहीं पहुंची। 70 मिनट बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो वे उसे अस्पताल ले गए लेकिन अगले दिन उसके बच्चे को मरा हुआ घोषित कर दिया गया था।
अफसरों ने बताया कि हमलावर वहां से भाग निकले थे और कोई भी बाइक मौके से बरामद नहीं हुई। उन्होंने अपनी पहचान छुपाने के लिए हेलमेट पहने हुए थे। लंदन एंबुलेंस सेवा ने समय से न पहुंच पाने के लिए माफी मांगी और बताया कि पब्लिक नंबर से जो पहली कॉल 999 पर की गई थी वह कम प्राथमिकता की थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद एंबुलेंस को आने से मना कर दिया था और खुद अस्पताल लेकर गए थे।