फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man arrested with heroin in his underwear at Airport

अंडरवियर में छुपाई 37 लाख की हेरोइन, गिरफ्तार

Wed, 08 Apr 2015 05:15 PM IST
Updated Wed, 08 Apr 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
man arrested with heroin in his underwear at Airport

तस्करी के लिए शातिर अपराधी ऐसे-ऐसे तरीके आजमाते हैं कि कस्टम विभाग भी हैरान रह जाता है। ताजा मामले में एक शख्स को एयरपोर्ट पर रोका गया तो उसके अंतर्वस्त्र में ड्रग्स के तीन सिलिंडर मिले।

विज्ञापन


घटना अमेरिका की है। न्यूयॉर्क के कैनेडी एयरपोर्ट में उतरे कोलंबिया के एक शख्स पर कस्टम विभाग को शक हुआ तो उसे रोक लिया गया।

अधिकारियों ने उसकी तलाशी ली तो हैरान रह गए। आरोपी शख्स ने अपने अंडरवियर में दो पाउंड हेरोइन के तीन सिलिंडर छुपा रखे थे।

दोनों टांगों के बीच में छुपाया था ड्रग

man arrested with heroin in his underwear at Airport

एनवाईडेली न्यूज के अनुसार, आरोपी शख्स ने दोनों टांगों के बीच में अंडरवियर के सहारे हेरोइन छुपा रखी थी। वह बीते 1 अप्रैल को कंबोडिया के बोगोटा से अमेरिका पहुंचा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी इवान विडाल फॉरेरो को ड्रग्स की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसकी कीमत करीब 37 लाख रुपए ($61,000) आंकी गई है।

बीते रविवार को ही न्यूयॉर्क में छपी एक खबर में शहर में बढ़ती ड्रग्स की तस्करी पर चिंता जताई गई थी। आरोपी को पुलिस अब कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed