{"_id":"2d0935a637b088a3496700b80436b322","slug":"man-arrested-with-5-pistol-in-rajdhani-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राजधानी' में 5 पिस्टल के साथ धरा युवक","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
'राजधानी' में 5 पिस्टल के साथ धरा युवक
अमर उजाला, मुगलसराय (चंदौली)
Updated Fri, 13 Dec 2013 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुवनेश्वर से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में जीआरपी ने बिहार के एक युवक राजकुमार शाह के पास से पांच अवैध पिस्टल और 11 किलो गांजा बरामद किया।
विज्ञापन
पिस्टलों पर मेड इन यूएसए अंकित है। युवक इन्हें लेकर दिल्ली जा रहा था। आरोपी युवक पहले भी असलहे दिल्ली पहुंचा चुका है।
बुधवार की रात रेलवे स्टेशन पर जीआरपी इंस्पेक्टर रतन सिंह यादव को सूचना मिली कि राजधानी एक्सप्रेस से एक युवक असलहे लेकर दिल्ली जा रहा है।
संदेह के आधार पर एक युवक के बैग की तलाशी ली तो पांच पिस्टल और 11 किलो गांजा बरामद हुआ। पांच मैगजीन, पचास-पचास रुपये के दस नोट और मोबाइल भी बरामद हुआ।
आरोपी राजकुमार शाह (32) निवासी समस्तीपुर (बिहार) ने बताया कि उसे दिल्ली में किसी व्यक्ति को असलहे देने थे। इसके पूर्व भी वह कई बार बिहार से दिल्ली असलहे पहुंचा चुका है। इस काम के लिए उसे दस हजार रुपये मिलते थे। आरोपी को आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन