फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man arrested over rape with step daughter in nashik

हवस के भूखे शख्स ने सौतेली बेटी से किया रेप

Tue, 03 Mar 2015 12:20 PM IST
Updated Tue, 03 Mar 2015 12:20 PM IST
विज्ञापन
man arrested over rape with step daughter in nashik

नाशिक में अडगांव पुलिस ने रेप के आरोप में 45 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। वह बीते दो साल से अपनी सौतेली बेटी के साथ बलात्कार कर रहा था।

विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ शनिवार को इगाटपुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन बाद में इसे अडगांव थाने ट्रांसफर कर दिया गया। रविवार को स्थानीय अदालत ने आरोपी को 5 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी दो साल से अपनी सौतेली बेटी का रेप कर रहा था। लड़की कुछ दिन पहले ही अपने मामा के घर गई थी, जहां उसकी तबियत खराब हो गई। उसने बताया कि उसके पेट में दर्द है और बाद में उसे उल्टियां भी होने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में गर्भवती निकली नाबालिग

man arrested over rape with step daughter in nashik

टीओआई के अनुसार, लड़की के मामा ने उसे डॉक्टर को दिखाया तो उसके होश उड़ गए। पता चला कि लड़की गर्भवती है। लड़की ने अपनी मामी को बताया कि उसका सौतेला पिता उसके साथ बलात्कार कर रहा है। जिसके बाद वे बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने पति का मौत के बाद आरोपी से कुछ साल पहले ही शादी की थी। मां के साथ बच्ची भी आरोपी के घर गई।

आरोपी, पत्थर तोड़ने के ठेके पर काम करता था। वह पत्नी और बेटी को भी वहीं ले गया। वहां रहने के दौरान उसने बच्ची को अकेली पाकर रेप किया। आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि अगर उसने किसी से भी इसका जिक्र किया तो वह उसे व उसकी मां और दो अन्य छोटे भाइयों को भी मार डालेगा।

शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और आरोपी को धर दबोचा।

केस 2- शादी के नाम पर पुलिसवाले ने किया रेप

man arrested over rape with step daughter in nashik

उधर, शादी के नाम पर नाबालिग लड़की से दो दिनों तक रेप करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने अपने सरकारी आवास में इस वारदात को अंजाम दिया है।

मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले का है। 26 वर्षीय आरोपी कांस्टेबल दीपक भगत ने पिछले सप्ताह 15 साल की लड़की को अपने आवास में ले जाकर रेप किया था। उसने उसे दो दिन तक घर में ही कैद रखा।

एएसपी रायगढ़ प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि कांस्टेबल, लड़की को शादी के नाम पर अपने साथ ले गया था। दो दिनों तक उसकी इज्जत लूटने के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए किसी से भी घटना का जिक्र न करने को कहा।

आरोपी कांस्टेबल सस्पेंड, फरार

man arrested over rape with step daughter in nashik

टीओआई के अनुसार, आरोपी के घर से भागकर लड़की घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया। हालांकि अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा है।

एसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (रेप) और बाल यौन अपराध अधिनियम 2012 (पोक्सो) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की छानबीन जारी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed