फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man arrested over human trafficking and rape in china

बेटे के लिए खरीदी 'पत्नी' और खुद करने लगा रेप

Fri, 10 Apr 2015 03:25 PM IST
Updated Fri, 10 Apr 2015 03:25 PM IST
विज्ञापन
man arrested over human trafficking and rape in china

वंश आगे बढ़ाने की चाह में एक शख्स इस कदर पागल हो गया कि उसने मोटी रकम देकर अपने बेटे के लिए पत्नी खरीदी और फिर जब उसे पता चला कि वह मां नहीं बन सकती तो उसे दोबारा बेच दिया।

विज्ञापन


घटना चीन की है। आरोपी शू ने जब देखा कि उसकी बहू गर्भवती नहीं हो रही तो पहले उसने खुद ही उसके साथ बलात्कार किया। दरअसल उसका बेटा उस महिला के साथ कभी भी संबंध नहीं बनाता था।
विज्ञापन


मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर मानव तस्करी और रेप का आरोप लगा है। उसे पूर्वी चीन के एक शहर में पकड़ा गया है।

बेटे ने नहीं बनाए संबंध तो खुद करने लगा रेप

man arrested over human trafficking and rape in china

डेली मेल के अनुसार, आरोपी अपने बेटे के साथ पूर्वी चीन के चेनचेंग शहर के बाहरी इलाके में रहता है। वंश को आगे बढ़ाने के लिए पोते की चाह में वह इस हद तक गिर गया और 1.2 लाख रुपए (12,000 yuan) में बेटे के लिए पत्नी खरीद लाया।

दिमागी रूप से परेशान उसका बेटा अपनी पत्नी के करीब जाने में भी डरता था। पुलिस के अनुसार आरोपी जिस महिला को खरीदकर लाया था वह भी मानसिक तौर पर कमजोर थी।

'शादी' के छह महीने बाद शू को पता चला कि उसका बेटा और 'बहू' साथ में नहीं सोते तो वह परेशान हो गया। पोते की चाह में उसने 'बहू' साथ शारीरिक संमंध बनाने का फैसला लिया। हालांकि उसने छह महीने तक उसके साथ यौन संबंध बनाए लेकिन जब वह गर्भवती नहीं हुई तो उसे गुस्सा आया।

हालत बिगड़ी तो कर बैठा ये कांड

man arrested over human trafficking and rape in china

उधर, उसकी 'बहू' वैंग की मानसिक स्थिति दिनोंदिन बिगड़ती जा रही थी। इससे शू को लगा कि वह बिना कुछ हासिल किए मुश्किल में फंस सकता है इसलिए उसने लड़की को एक लाख रुपए में दूसरे परिवार को बेच दिया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब रेगुलर सिक्योरिटी चेक के लिए पुलिस दूसरे आरोपी के घर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता से उसका नाम और उम्र पूछी तो वह कोई जवाब नहीं दे सकी।

शक होने पर पुलिस ने लड़की के बारे में पता लगाने की कोशिश की कि वैंग को किस तरह गांव से तस्करी करके यहां वहां बेचा जाता रहा। पुलिस फिलहाल पीड़िता के असल परिवार की तलाश कर रही है।

अधिकारियों ने कहा कि यह पूरा मामला बेहद शर्मसार कर देने वाला और घिनौना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed