घिनौनी हरकत के लिए बेटी को मजबूर करता था पिता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पुलिस ने बेटी के साथ छेड़छाड़ करने और उसे ओरल सेक्स के लिए मजबूर करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
आरोपी व्यक्ति को उसकी पत्नी ने रंगेहाथ यह घिनौनी हरकत करते पकड़ा था। पत्नी को उसकी हरकत पर तब शक हुआ था जब उसकी बेटी ने टीवी पर एक पक्षी को देखते हुए पिता की हरकतों को जिक्र किया था।
बेटी की बात सुनकर महिला हैरान रह गई और उसने छिपकर पति की हरकतें नोटिस करना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसने पति को बच्ची के साथ जबरदस्ती करते हुए पकड़ लिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी व्यक्ति एक शराब कंपनी में मैनेजर है जबकि उसकी पत्नी गारमेंट फैक्टरी चलाती है। पीड़ित बच्ची पांचवीं की छात्रा है।
रात में शर्मनाक हरकत करते पत्नी ने देखा
मिड डे के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी पिता अपनी पत्नी और बच्ची के साथ सो रहा था। थोड़ी सी आहट के बाद पत्नी ने आंखे खोली तो दंग रह गई।
उसने देखा कि उसका पति बेटी के प्राइवेट पार्ट को छू रहा था और उससे ओरल सेक्स के लिए मजबूर कर रहा था। पति की हरकत देखकर उसका खून खौल उठा और उसने तुरंत पुलिस को फोन करके सूचना दी।
10 साल की बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसके पिता रोज बाथरूम में नहलाते वक्त उसके साथ ये हरकत करते थे और रात को सोते समय भी उससे यही करवाते थे।
पिछले एक साल से यह सब कुछ चलता आ रहा था। एक दिन टीवी देखते हुए उसने अपनी मां को बताया कि टीवी पर दिख रहे पक्षी की चोंच पापा के प्राइवेट पार्ट जैसी है। यह सुनकर उसकी मां को शक हुआ और उसने पति की हरकतों पर नजर रखना शुरू कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर छेड़छाड़ और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है।