{"_id":"e247673072719a7d2d91e6a3fe83b12f","slug":"man-arrested-for-threatening-girl-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक फ्रेंड बोला, दोस्ती करो नहीं तो बदनाम कर दूंगा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
फेसबुक फ्रेंड बोला, दोस्ती करो नहीं तो बदनाम कर दूंगा
अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 24 Sep 2013 07:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर छात्रा को अश्लील मैसेज और बदनाम करने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आईटी एक्ट में आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
करीब एक महीने पूर्व सहारनपुर की रहने वाली एक छात्रा ने कोतवाली सदर बाजार में युवक के खिलाफ फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया था।
छात्रा के अनुसार, आरोपी फ्रेंडशिप नहीं करने पर उसे बदनाम करने की धमकियां भी दे रहा था। लगातार मिल रहीं धमकियों से भयभीत छात्रा ने कॉलेज जाना तो दूर, घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया था। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी युवक को चिह्नित कर लिया।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस ने शहर के अग्रसेन चौक से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी अनीस अंसारी ने बताया कि आरोपी अनुज त्यागी मोदीनगर स्थित शिवपुरी कॉलोनी का रहने वाला है। वह नोएडा स्थित मल्टी नेशनल कंपनी के सेल्स डिपार्टमेंट में काम करता है। उसके पास से एक लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
विज्ञापन
फ्रेंडशिप करने का दबाव
एसपी सिटी के अनुसार, आरोपी ने छात्रा की एक सहेली के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई और फिर छात्रा को अपनी फ्रेंड लिस्ट में जोड़ लिया। इसके बाद खुद को लड़का बताते हुए छात्रा को फ्रेंडशिप करने को मजबूर करने लगा।
छात्रा के इंकार करने पर उसने अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए और इसके बाद उसे बदनाम करने की धमकियां देनी शुरू कर दीं। उन्होंने बताया कि अनुज को आईटी एक्ट की धारा 66(ए), 67 (ए) में जेल भेजा गया है।