{"_id":"cea78c2048d2115b37fbd6c8c4d57600","slug":"man-arrested-for-raping-minor-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने किया रेप, बेटी ने जन्मा बच्चा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पिता ने किया रेप, बेटी ने जन्मा बच्चा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 09 Aug 2013 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार में पिता अपने बच्चों का संरक्षक होता है। अगर कोई भी मुसिबत आती है तो वह एक ढाल बनकर सामने आ जाता है। लेकिन बंगलुरु में एक पिता अपनी बेटी के लिए दरिंदा बन गया।
विज्ञापन
उसने बेटी और परिवार के विश्वास का गला घोंट दिया, साथ ही बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया।
टीओआई के अनुसार, ब्यातरायनापुरा पुलिस ने नाबालिग बेटी से रेप करने के आरोप में एक 45 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक को गुरुवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पत्नी को कमरे में कैद कर नाबालिग साली से किया रेप
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गर्भवती लड़की ने गुरुवार को अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। उसके बयान के बाद ही उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है।
फिलहाल पीड़िता और उसके नवजात बेटे को मेडिकल जांच के बाद एक सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।
तहखाने में बंधक बनाकर 11 दिन तक किया रेप
पुलिस ने बताया कि जब उसकी पत्नी काम के सिलसिले में घर से बाहर जाती थी तब वह बेटी से रेप करता था। उसने बेटी का स्कूल जाना भी बंद करा दिया था।
उसकी मां ने बताया कि घर से बाहर जाने के बाद क्या होता था उसे नहीं पता।
पीड़िता के अनुसार, उसके पिता ने धमकी दी थी कि अगर वह किसी से शिकायत करेगी तो उसके मां और भाई-बहन की पिटाई करेगा।
परिवार के एक सदस्य ने बताया कुछ माह पहले बेटी में होने वाले शारीरिक बदलाव को देखते हुए उसकी मां उसे डॉक्टर के पास ले गई थी। तब उसने गैस की समस्या बताई थी।
बाद में डॉक्टर ने बताया कि वह गर्भवती है और उसके पेट में पांच माह का बच्चा है। उसका गर्भपात नहीं किया जा सकता।
आरोपी ऑटो रिक्शा चालक को दो बेटी और एक बेटा हैं। पीड़िता उसकी दूसरी बेटी है।