फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Man arrested for posting obscene videos of his wife

बनाया पत्नी का फेक एफबी अकाउंट, डाल दिए अश्लील वीडियो

Sun, 19 Apr 2015 12:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Apr 2015 12:30 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for posting obscene videos of his wife

हैदराबाद पुलिस ने एक सिरफिरे पति को गिरफ्तार किया है। इस पति पर आरोप है कि इसने पहले अपनी ही पत्नी का फेक एफबी अकाउंट बनाया और फिर उसपर उसके आपत्तिजनक वीडियो शेयर कर दिए।

विज्ञापन


अनमराजू वेंकट राघवेंद्र राव नाम का व्यक्ति पेशे से एक साफ्टवेयर प्रोफेशनल है। उसने पहले तो अपनी पत्नी का एक फेक एफबी अकाउंट बनाया और फिर उसपर उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो साझा कर दिए।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस सिरफिरे पति ने ऑनलाइन किए वीडियो में कैप्शन भी लिखा। उसने लिखा, "ये वीडियो देखें और मुझे बधाई दें कि कैसे मैने अपने पति और परिवार को धोखा दिया।" पुलिस के मुताबिक इस महिला की शादी नवंबर 2011 में हुई थी और उसकी एक बच्ची भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति से अलग रह रही थी पत्नी

Man arrested for posting obscene videos of his wife

वहीं पुलिस जानकारी में यह भी मालूम चला है कि पारिवारिक विवाद के चलते पीड़िता अगस्त 2013 से अपने पति से अलग रह रही थी। वह अपने पति और उसके परिवार से नाराज थी।

नवंबर 2014 में आरोपी पति ने अपनी पत्नी के नाम से तो आपत्तिजनक वीडियो फेसबुक पर साझा किए और अपनी पत्नी के सभी परिजनों को भेज दिए ताकि उसकी छवि को धूमिक किया जा सके।

वहीं इस साल 9 जनवरी को महिला ने अपने पति के खिलाफ इस मामले में पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed