जासूसी ऐप से पढ़ता था गर्लफ्रेंड के मोबाइल के मैसेज, गिरफ्तार
एक शख्स को अपनी गर्लफ्रेंड के मोबाइल पर जासूसी ऐप इंस्टाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शख्य पर आरोप था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के वॉट्स ऐप मैसेज और सोशल मीडिया में की गई पोस्ट देखता था। मामला दक्षिणी स्पेन का है।
मिरर के अनुसार, इस ब्वॉयफ्रेंड पर आरोप था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए उसके फोन पर एक स्पाईंग ऐप इंस्टाल कर दिया और फिर उसके प्राइवेट मैसेजेज को पढ़ता था। यहां तक की उसने इस ऐप के जरिए गर्लफ्रेंड के मोबाइल का कैमरा ऑन करने और माइक्रोफोन एक्सेस करने की ऐप से एक्सेस ले रखी थी।
इतना ही नहीं आरोपी शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के मोबाइल से पिछले नौ महीन से उसकी जासूसी कर रहा था।
गिफ्ट में दिया था गर्लफ्रेंड को फोन
खास बात यह भी है कि आरोपी शख्स खुद ही खरीदकर अपनी गर्लफ्रेंड को फोन गिफ्ट किया था। पिछले नौ महीने से गर्लफ्रेंड की जब हर बात ब्वॉयफ्रेंड तक पहुंच जाती तो उसकी गर्लफ्रेंड को शक हुआ कि अगर वह कोई भी बात उसे नहीं बताती तो फिर वह उसके बारे में सारी जानकारी कैसे रखता है।
अपने ब्वॉयफ्रेंड की हरकतों से तंग आकर उसने कई बार उसे छोड़ने की भी सोची लेकिन वह उसे इमोशनली ब्लैकमेल करके उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था।
पुलिस ने बताया है कि शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कर अब मामले की जांच की जा रही है।