फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Man arrested after woman raped in front of her baby

एक ही दिन में एक मां से दुष्कर्म, दूसरी से कोशिश

Sat, 11 Jul 2015 05:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 11 Jul 2015 05:36 PM IST
विज्ञापन
Man arrested after woman raped in front of her baby

ब्रिटेन के शहर ग्रेटर मेनचेस्टर में एक शख्स को बच्चे के सामने ही उसकी मां से दुष्कर्म और एक अन्य महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मेनचेस्टर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


मिरर ऑनलाइन के अनुसार, पुलिस आरोपी से बलात्कार और बलात्कार करने के आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार अरोपी 10 जुलाई की सुबह ही अपराध को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शुक्रवार की सुबह तकरीबन 7 बजे अपने घर में सो रही एक 33 वर्षीय महिला पर हमला बोल दिया। उसने उसके बच्चे के सामने ही उसका बलात्कार किया। हमले में महिला को कई चोंटें भी आई हैं। हालांकि उसके बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी महिला से की रेप की कोशिश

Man arrested after woman raped in front of her baby

महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला से बलात्कार से पहले उस शख्‍स ने उसी द‌िन एक और वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को ही तड़के 4 बजकर 40 मिनट पर उसने एक 24 वर्षीय महिला से बलात्कार की कोशिश की। महिला ने पुलिस को फोन कर बताया कि वह अपने अपने बच्‍चे के साथ सो रही थी तभी एक शख्स ने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। महिला ने बताया कि इसी बीच शोर सुनकर उसका ब्वॉयफ्रेंड जाग गया और उस शख्स को ललकारा, तब वह उसे छोड़कर भाग गया।

मामले की जांच कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर क्रिस फ्लिंट ने कहा कि मामले को सुलझाने के लिए स्‍थानीय लोगों ने जो सहयोग किया है उसके लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed