फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Man allegedly beheads his wife in Pune

पत्नी का सिर काट हाथ में लेकर सड़क पर घूमता रहा

Fri, 09 Oct 2015 02:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 09 Oct 2015 02:01 PM IST
विज्ञापन
Man allegedly beheads his wife in Pune

महाराष्ट्र के पुणे में एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की पहले वीभत्स तरीके से हत्या की और फिर उसका

विज्ञापन
सिर हाथ में लेकर सड़क पर घूमता रहा। उसकी ये हरकत देखकर सब दंग रह गए।

तस्वीर में दिख रहा आरोपी शख्स 53 साल का है जो हाथ में अपनी पत्नी का सिर लिए घूम रहा है। आरोपी अधेड़ को रामू चौहान नाम के शख्स ने पहचाना तो उसने पुलिस को फोन किया।

पुलिस को सूचना मिली कि एक शख्स किसी महिला का कटा सिर लेकर घूम रहा है जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

कुल्हाड़ी से काटा पत्‍नी का सिर

Man allegedly beheads his wife in Pune

बताया जा रहा है क‌ि आरोपी अधेड़ ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्‍नी का सिर काटा था। इतना ही नहीं कुल्हाड़ी से काटने के बाद सिर को हाथ में लिया और इलाके की सड़कों और गलियों में घूमने लगा।

हैरानी की बात है कि पत्‍नी की निर्मम हत्या के आद आरोपी पूरी भीड़ के सामने ही सिर को हाथ में टांगकर घूम रहा था।

भारती विद्यापीठ ‌‌थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed