फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man allegdly raped step daughter in nasik

बेटी से किया मुंह काला, बीवी ने उकसाया

Wed, 16 Oct 2013 03:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Oct 2013 03:04 PM IST
विज्ञापन
man allegdly raped step daughter in nasik

एक युवक को पांच वर्षीय बेटी से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस अपराध में उसकी पत्नी भी भागीदार है।

विज्ञापन


आरोप है कि उसने पति को इसके लिए उकसाया था। पुलिस ने उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक लड़की का सौतेला पिता था।

घटना महाराष्ट्र के नासिक शहर की है।

टीओआई
के अनुसार, यह घटना मंगलवार को उस समय सामने आई जब आरोपी की पड़ोसन सुनंदा पवार पीड़िता को लेकर थाने आई।

पुलिस के अनुसार, सुनंदा सोमवार को भी थाने आई थी लेकिन तब उसका मेडिकल जांच नहीं हो पाई। फिर वह मंगलवार को बच्ची को लेकर आई। मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है।


पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसकी पत्नी अभी फरार है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पड़ोसियों ने रविवार को थाने में फोन कर बताया था कि आरोपी पति-पत्नी बच्ची को पीट रहे हैं। इस पर पुलिस सागर राठी और उसकी पत्नी आशा को थाने लाई। साथ में उसकी पड़ोसन भी आई थी। लेकिन उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन


पुलिस उस समय तैनात अधिकार से रविवार को मामला न दर्ज करने के कारणों की पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed