फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man 62, raped a seven year old girl in shamli

62 साल के बुजुर्ग ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Tue, 18 Aug 2015 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चौसाना (शामली)
ब्यूरो/अमर उजाला, चौसाना (शामली) Updated Tue, 18 Aug 2015 12:50 PM IST
विज्ञापन
man 62, raped a seven year old girl in shamli

यूपी के चौसाना (शामली) क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची को घर में बंधक बनाकर वृद्ध ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। इस घटना से खफा ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


झिंझाना थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के साथ 62 वर्षीय एक आरोपी व्यक्ति ने अपने घर में उसके साथ दुराचार किया। घटना के समय आरोपी व्यक्ति के परिजन भी घर पर ही मौजूद थे।
विज्ञापन


बच्ची किसी तरह घर पहुंचकर मां को अपनी आपबीती सुनाई। बच्ची के मां ने अपने पति को पूरी घटना से अवगत कराया। इससे लोगों में रोष फैल गया। सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

खून से लथपथ बच्ची को अस्पताल भेजा गया

man 62, raped a seven year old girl in shamli

बताया जाता है कि आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस से भी आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने आनन फानन में वहां से आरेपी को जीप में बैठाकर चौकी लेकर आई।

पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। चौकी इंचार्ज तेजवीर सिंह यादव ने कहा कि लहूलुहान स्थिति में बच्ची को मेडिकल भेज दिया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, बच्ची के साथ दुराचार के आरोपी वृद्ध मामचंद को अपने किए पर किसी तरह का पछतावा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed