ममता कुलकर्णी के पति को महंगी पड़ी दाऊद की दुश्मनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्या में पिछले हफ्ते ड्रग तस्करी के आरोप में फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के पति विकी गोस्वामी की गिरफ्तारी में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का हाथ माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, छोटा राजन के करीब होने के चलते विकी दाऊद को पसंद नहीं था इसीलिए उसने उसे गिरफ्तार करा दिया।
विकी के साथ वहां की पुलिस ने केन्या के ड्रग माफिया बराकत आकाशा, उसके भाई और पाकिस्तानी ड्रग तस्कर गुलाम हुसैन को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने ममता कुलकर्णी को भी बीते 9 नवंबर को हिरासत में ले रखा है हांलाकि उन्हें आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार नहीं किया गया।
दरअसजल, ड्रग तस्करी में पिछले हफ्ते गिरफ्तार हुए इन लोगों की जड़े काफी पुरानी हैं और इनका अंडरवर्ल्ड कनेक्शन रहा है।
मामले की जांच कर रही एजेंसियों के अनुसार, आरापी बराकत के पिता इब्राहिम आकाशा केन्या के कुख्यात ड्रग माफिया रहे हैं।
ड्रग माफिया ने बढ़ाई थी दाऊद से दोस्ती
वर्ष 2000 में नीदरलैंड में इंब्राहिम का उसके परिवार के सामने ही कत्ल कर दिया गया था। इब्राहिम के विरोधियों का अनुमान था कि उसकी हत्या के बाद उसका पूरा परिवार तबाह हो जाएगा और फिर वे लोग खुलकर कारोबार कर सकेगे।
हालांकि उनका ये सपना ज्यादा दिनों तक चल नहीं सकता क्योंकि इब्राहिम की मौत के बाद उसके बेटों ने कारोबार संभाल लिया। इस कारण मोजांबिक के बड़े ड्रग माफिया मोहम्मद बशीर सुलेमान का गुस्सा भड़क उठा क्योंकि वह इब्राहिम के गढ़ में अपना कारोबार फैलाना चाहता था।
सुलेमान ने इब्राहिम के बेटों को तबाह करने और उनके कारोबार को खत्म करने के लिए ऐसे लोगों से पहचान बढ़ाई जिनके जरिए वह उन्हें खत्म कर सके। इन्हीं में से एक नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भी है। दोस्ती के साथ इन्होंने अपने दुश्मनों को भी पहचानना शुरू कर दिया।
इब्राहिम के बेटे और विकी गोस्वामी साथ मिलकर काम कर रहे थे। जब दाऊद को यह पता चला तो उसने उनकी खोज शुरू की हालांकि उसे विकी के बजाय बरकत आकाशा के बारे में अहम जानकारी मिली।
अभी भी हिरासत में है ममता कुलकर्णी
दाऊद ने सुलेमान के जरिए केन्या पुलिस तक ये बात पहुंचाई और उसके बाद यह जानकरी यूनाइटेड स्टेट्स ड्रग एनफोर्समेंट एजेंसी तक पहुंच गई। जांच एजेंसियों के संयुक्त ऑपरेशन में सबसे पहले बरकत पकड़ा गया। उसने पूछताछ में सारे राज उगले जिससे विकी गोस्वामी सहित कई अन्य लोग भी गिरफ्त में आ गए।
विकी की गिरफ्तारी के बाद जांच टीम उसकी पत्नी और बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को भी अपने साथ ले गई। ममता को जांच टीम ने अभी तक छोड़ा नहीं है, हालांकि रिकॉर्ड में वह गिरफ्तार नहीं की गई है।
सूत्रों से पता चला है कि दाऊद, छोटा राजन और विकी गोस्वामी पहले एक साथ काम करते थे। 1993 के मुंबई बम धमाकों के बाद जब छोटा राजन दाऊद से अलग हुआ, तो विकी भी उसके साथ चला गया। यह बात दाऊद को हमेशा खटकती रही और इसका बदला लेने के लिए दाऊद ने एक बार अपने गैंग के लोगों के जरिए विकी के अहमदाबाद स्थित घर में गोलीबारी भी कराई थी।