मॉल में आपत्तिजनक हालात में मिले युवक-युवती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक के डी पार्क स्थित शीतल मॉल में बृहस्पतिवार दोपहर को उस समय हड़कंप मच गया, जब आईजी स्पेशल स्टाफ की टीम ने उसमें स्थित एक होटल में छापेमारी कर कमरों की जांच शुरू कर दी।
इस दौरान डीएसपी पुष्पा खत्री भी वहां मौजूद रहीं। पुलिस ने मौके से एक युवक और महिला को संदिग्ध हालत में काबू किया।
इस दौरान युवक ने भागने की भी कोशिश की, लेकिन एक महिला पुलिसकर्मी ने उसे एक होमगार्ड जवान की मदद से फिर से दबोच लिया।
थाना पीजीआई पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सारे रेस्टोरेंट और होटलों को खंगाला
पुलिस की दो गाड़ियां बृहस्पतिवार को अचानक शीतल मॉल के बाहर आकर रुकीं। गाड़ियों से कई महिला पुलिसकर्मी और सादी वर्दी में पुरुष पुलिस कर्मी मॉल की दूसरी मंजिल पर पहुंचे।
इसी बीच डीएसपी पुष्पा खत्री भी वहां पहुंच गईं। टीम के सदस्यों ने आते ही सारे रेस्टोरेंट और होटलों को खंगालना शुरू किया।
पुलिस को देखकर मॉल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल के एक-एक कमरे की जांच की। जांच में कमरे में एक युवक और महिला आपत्तिजनक हालत में मिले।
इस पर स्पेशल टीम ने थाना पीजीआई पुलिस को मौके पर पहुंचने को कहा और पीजीआई पुलिस के पहुंचने पर दोनों को उनके हवाले कर दिया।
हाथ छुड़ाकर भागा युवक महिला पुलिसकर्मी ने दबोचा
जब पुलिस कर्मी युवक और महिला को लेकर नीचे आ रहे थे, तभी युवक ने गेट के पास पहुंचने के बाद पुलिसकर्मी से हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश की।
इस पर एक महिला पुलिसकर्मी भी पीछा करते हुए बाहर आ गई और उसे पकड़ने के लिए शोर मचाने लगी।
गेट पर खड़े एक होमगार्ड ने युवक को दबोच लिया। इसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने वहां पहुंच युवक को काबू कर लिया।
दोनों के खिलाफ केस दर्ज थाना पीजीआई पुलिस ने पकड़े गये युवक और महिला के खिलाफ वेश्यावृति एक्ट की धारा 3,4, 5 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
होटलों व रेस्टोरेंट के केबिन गलत
थाना प्रभारी एमआई खान ने बताया कि आरोपी युवक की शिनाख्त झंग कॉलोनी निवासी विनय के रूप में हुई है और वह किसी कपड़े की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है।
वहीं, पकड़ी गई महिला का पति ट्रक चालक है और वह मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है और फिलहाल रोहतक में रह रही है।
स्पेशल टीम के साथ पहुंची डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि यहां रेस्टोरेंट और होटलों में कुछ गलत चलने की सूचना मिली थी, इसलिए वे यहां पहुंचे हैं।
रेस्टोरेंट में केबिन आदि जो बना रखे गये हैं, नियमानुसार गलत हैं। इसकी जांच की जाएगी और सभी को केबिन हटाने को कहा जाएगा।