छात्रा से गैंगरेप के बाद बनाया MMS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई की छात्रा से उसी के सहपाठी ने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप कर उसकी अश्लील क्लीपिंग बना डाली। आरोपियों ने कुछ भी बताने पर उसे इंटरनेट पर डाउनलोड कर बदनाम करने की धमकी भी दी है।
थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट के माध्यम से तीनों आरोपियों के खिलाफ देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नागल क्षेत्र की छात्रा का आरोप है कि देवबंद के सैनपुर गांव निवासी दिनेश कुमार भी उसके साथ पढ़ता था।
दनेश ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। 20 सितंबर को दिनेश बातचीत करने के बहाने उसे कृष्णा धाम में दोस्त के घर ले गया। जहां पहले से उसका दोस्त अजय कुमार और भाई अजय भी मौजूद थे। आरोप है कि तीनों ने उसे कमरे में बंद कर गैंगरेप किया।
बदनाम करने की दी धमकी
इस दौरान मोबाइल फोन से क्लीपिंग बनाकर धमकी दी कि यदि किसी को कुछ बताया तो क्लीपिंग नेट पर डाउनलोड कर उसे बदनाम कर देंगे। इस कारण वह चुप रही।
छात्रा के अनुसार छह अक्तूबर को दिनेश के दोस्त अजय ने उसे फोन कर क्लीपिंग ले जाने के लिए घर बुलाया। वहां दिनेश और उसका भाई अजय कुमार भी मौजूद था।
तीनों ने उस पर दिल्ली चलने का दबाव बनाया। इनकार करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई।
छात्रा का कहना है कि आरोपी लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उन्हें बेच देते हैं। उसे भी दिल्ली ले जाकर बेचने का प्लान था। उसने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली।