फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Major engineer woman was raped, had lied to Facebook friends

मेजर ने इंजीनियर युवती से किया रेप, शादी का झांसा देकर फेसबुक पर हुई थी दोस्ती 

Mon, 04 Jul 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Jul 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Major engineer woman was raped, had lied to Facebook friends
रेप - फोटो : Demo pic

देहरादून स्थित आईएमए (इंडियन मिलिट्री अकादमी) में तैनात एक मेजर पर शादी का झांसा देकर दिल्ली की युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। युवती को जब पता चला कि मेजर ए.एस चंदेल पहले से शादीशुदा है तो उसने इसकी शिकायत साकेत थाने में की।

विज्ञापन


पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस देहरादून पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवती परिवार के साथ दिल्ली में रहती है। वह बीटेक इंजीनियर है और साकेत स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करती है।
विज्ञापन


सितंबर में फेसबुक के जरिये उसकी मेजर चंदेल से दोस्ती हुई थी। चंदेल ने खुद को कुंवारा बताकर उसे शादी का झांसा दिया। बाद में युवती से मोबाइल नंबर लेकर उससे बातचीत करने लगा। इस बीच आरोपी युवती के परिवार से भी मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेजरी की पोल खुली तो बनाने लगा बहाने

Major engineer woman was raped, had lied to Facebook friends
rape - फोटो : demo pic

परिवार का भरोसा जीत कर उसने युवती को देहरादून बुलाया। वहां एक गेस्ट हाउस में आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को जब पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है तो उसने इसका जिक्र चंदेल से किया। 

आरोपी कहने लगा कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे चुका है। इधर, कई बार पीड़िता देहरादून गई। आरोपी ने उसे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने तीन जून को मामले की शिकायत दिल्ली के साकेत थाने में दी। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी देहरादून में तैनात है। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला देहरादून ट्रांसफर कर दिया। आरोपी व उसकी पत्नी युवती को केस वापस लेने के लिए धमकाने लगे। यहां तक अब रुपये लेकर उससे केस वापस लेने का भी दबाव बनाया जा रहा है। देहरादून पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed