मेजर ने इंजीनियर युवती से किया रेप, शादी का झांसा देकर फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून स्थित आईएमए (इंडियन मिलिट्री अकादमी) में तैनात एक मेजर पर शादी का झांसा देकर दिल्ली की युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। युवती को जब पता चला कि मेजर ए.एस चंदेल पहले से शादीशुदा है तो उसने इसकी शिकायत साकेत थाने में की।
पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस देहरादून पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवती परिवार के साथ दिल्ली में रहती है। वह बीटेक इंजीनियर है और साकेत स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करती है।
सितंबर में फेसबुक के जरिये उसकी मेजर चंदेल से दोस्ती हुई थी। चंदेल ने खुद को कुंवारा बताकर उसे शादी का झांसा दिया। बाद में युवती से मोबाइल नंबर लेकर उससे बातचीत करने लगा। इस बीच आरोपी युवती के परिवार से भी मिला।
मेजरी की पोल खुली तो बनाने लगा बहाने
परिवार का भरोसा जीत कर उसने युवती को देहरादून बुलाया। वहां एक गेस्ट हाउस में आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को जब पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है तो उसने इसका जिक्र चंदेल से किया।
आरोपी कहने लगा कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे चुका है। इधर, कई बार पीड़िता देहरादून गई। आरोपी ने उसे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने तीन जून को मामले की शिकायत दिल्ली के साकेत थाने में दी।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी देहरादून में तैनात है। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला देहरादून ट्रांसफर कर दिया। आरोपी व उसकी पत्नी युवती को केस वापस लेने के लिए धमकाने लगे। यहां तक अब रुपये लेकर उससे केस वापस लेने का भी दबाव बनाया जा रहा है। देहरादून पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।