फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   mainpuri police inspector allegedly misbehaved with a rape victim

दरोगा ने थाने में कराया मेडिकल, बोले नहीं हुआ रेप

Wed, 14 Oct 2015 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी Updated Wed, 14 Oct 2015 12:45 PM IST
विज्ञापन
mainpuri police inspector allegedly misbehaved with a rape victim

यूपी के मैनपुरी में महिला अपराधों के प्रति पुलिस की संवेदनहीनता का ऐसा उदाहरण शायद ही कहीं मिले। दुष्कर्म की शिकायत लेकर आई महिला का ‘मेडिकल’ एसओ ने अपनी परिचित महिला से घिरोर थाने में ही करा लिया।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, अपमानजनक और अमानवीय तरीके से की गई जांच के आधार पर रेप न होने की बात कहते हुए पीड़िता व उसके पति को थाने से भगा दिया।

एसओ ने आरोपी को क्लीन चिट दे दी। हालांकि बाद में पीड़ित द्वारा एसपी कार्यालय में शिकायत के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

किसी को बताने पर जहर का इंजेक्‍शन लगाने की धमकी

mainpuri police inspector allegedly misbehaved with a rape victim

सोमवार को हुए इस शर्मनाक मामले का खुलासा मंगलवार को हुआ जब पीड़ित महिला एसपी दफ्तर आई। वह घिरोर के नजदीक के गांव की रहने वाली है। वह अपने पति के साथ घिरोर में पैथोलॉजी लैब गई थी। वहां पति को खून की जांच करानी थी।

सैंपल देने के बाद वह पत्नी को लैब पर बैठाकर बाजार में खरीदारी करने चला गया। महिला का आरोप है कि पति के जाने के बाद लैब संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विरोध पर उसके पति को जहर का इंजेक्शन लगाकर मार डालने की धमकी दी। सहमी महिला वहां मुंह न खोल सकी। गांव पहुंचने के बाद उसने पति को सारी बात बताई। पति उसे लेकर शिकायत करने रात में ही थाने पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में ही महिला को किया निर्वस्‍त्र

mainpuri police inspector allegedly misbehaved with a rape victim

पीड़िता का आरोप है कि पहले तो एसओ ने उसके साथ अभद्रता की। फिर अपनी किसी परिचित महिला को बुलाकर जांच के लिए उसके साथ थाने के एक कमरे में भेज दिया। कमरे में उस महिला ने धमकाते हुए उसके कपड़े उतरवा दिए।

फिर अमर्यादित और अमानवीय तरीके से ‘जांच’ की। थाने से दुत्कारे जाने के बाद पीड़िता मंगलवार को एसपी कार्यालय आई। सीओ कुरावली बीपी सिंह ने बताया कि उससे तहरीर लेकर लैब संचालक को हिरासत में ले लिया गया है।

पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि एसओ के व्यवहार की भी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed