महिला से एक घंटे में 2 बार गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंगलुरु में कुछ ही घंटों के भीतर एक महिला के साथ दो बार गैंगरेप किया गया। टीओआई के अनुसार, बेंगलुरु के राममूर्तिनगर की एनआरआई कॉलोनी में एक 30 साल की घरेलू नौकरानी के साथ दो घंटे में लगातार दो बार दरिंदगी की गई।
पुलिस ने इस मामले में दो चौकीदारों सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने पति को खाना लेकर जा रही थी कि रास्ते में उसे आरोपी चौकीदार सुनील उर्फ विनोद और जगदीश उर्फ जग्गी मिले।
दोनों चौकीदारों ने पीड़ित महिला को एक बन रहे बिल्डिंग की साइट पर यह कहते हुए ले गए कि उसका पति वहीं पर इंतजार कर रहा है। महिला ने बताया कि वहां जाते ही सुनील ने मुझे एक कमरे में बंद कर दिया। फिर दूसरा भी कमरे में आया और दोनों ने मिलकर मेरे साथ बलात्कार किया।
सबने बारी-बारी मुंह काला किया
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि चौकीदारों की दरिंदगी से छूटने के बाद जब वह बाहर आई तो वहीं काम करने वाले महेश (24) और गणेश (20) उसे मिल गए। दोनों ने उसे घर छोड़ने का प्रस्ताव दिया।
लेकिन उन्होंने उसे घर छोड़ने के बजाए वहीं एक और बिल्डिंग में घसीट ले गए फिर उन दोनों ने भी बारी-बारी मुंह काला किया। इसके बाद जब महिला का पति उसे ढूंढते हुए घर पहुंचा, तो पत्नी उसे बदहवास स्थिति में मिली।
पीड़ित महिला ने पति के साथ जाकर राममूर्तिनगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपी आसपास के ही रहने वाले हैं। महिला और आरोपियों को मेडिकल जांच कराने के लिए भेजा गया है।