फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Maharashtra govt transfers Sheena Bora case to CBI

शीना हत्याकांड की जांच अब सीबीआई के हवाले

Fri, 18 Sep 2015 07:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 18 Sep 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra govt transfers Sheena Bora case to CBI

महाराष्ट्र सरकार ने हाईप्रोफाइल शीना बोरा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंप दी है। सीबीआई ही अब इस हत्याकांड की जांच करेगी।

विज्ञापन


इस बारे में जानकारी देते हुए महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव केपी बख्शी ने कहा है कि सीबीआई इस हत्याकांड में हत्या के अलावा और कई नजरिए से भी जांच करेगी।

केपी बख्शी ने कहा कि इस हत्याकांड में कोई हाईप्रोफाइल या लो प्रोफाइल हत्या जैसी कोई बात नहीं है क्योंकि हत्या तो हत्या होती है। उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया के तबादले को लेकर कहा कि राकेश मारिया का तबादला और शीना बोरा केस में कोई समानता नहीं है।

विज्ञापन

21 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं इंद्राणी

Maharashtra govt transfers Sheena Bora case to CBI

शीना हत्याकांड में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी करने के बाद मुंबई पुलिस ने कुछ अहम सबूत जुटाए थे। पुलिस को रायगढ़ जिले के पेण स्थित जंगल से बरामद की गई शीना की हड्डियों का डीएनए सैंपल की जांच कराई थी तब उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी और भाई मिखाइल बोरा से डीएनए सैंपल मैच कर गया था।‌

डीएनए रिपोर्ट पॉजिटिव आने से यह साबित हो गया है कि पेण के गगोर्डे खुर्द गांव के जंगल में दफनाया गया शव शीना का ही था।

पुलिस की गहन पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी और उसके ड्राइवर श्याम राय को मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने 21 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed