फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   maharashtra ATS nabs maulana for spreading jihad

'बीफ' पर युवकों को भड़काने वाला धर्मगुरु गिरफ्तार

Tue, 03 Nov 2015 04:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 03 Nov 2015 04:12 PM IST
विज्ञापन
maharashtra ATS nabs maulana for spreading jihad

महाराष्ट्र पुलिस की एटीएस (एंटी टेरर स्क्वॉड) ने यवतमाल जिले से मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना अब्दुल रज्जाक को युवकों को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी धर्मगुरु को जिले के पुसाड इलाके की मेंहदिया मस्जिद से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, गिरफ्तार किए गए मौलाना पर आरोप है कि वह युवकों को सोशल मीडिया और अपने धार्मिक बयानों के जरिए जिहाद (धर्म के लिए युद्ध) के लिए भड़का रहा है।
विज्ञापन


एटीएस ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर विशेष न्यायिक अदालत में पेश किया जहां पर उसे 12 नवंबर पूछताछ के लिए हिरासत में भेजा गया है।

'बीफ बैन' पर युवकों को भड़का रहा था मौलवी

maharashtra ATS nabs maulana for spreading jihad

खबरों के अनुसार, आरोपी मौलवी का असली नाम अब्दुल मलिक अब्दुल रज्जाक ने मेंहदिया मस्जिद के बाहर ईद उल अजहा के मौके पर राज्य के विशेष पुलिस बल पर धारदार हथियारों से हमला बोला था। इस दौरान आरोपी ने बीफ बैन को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की थी।

पूरे महाराष्ट्र एटीएस एसपी सुनील कोल्हे ने मामले पर कहा कि इस तरह लोग युवाओं को गुमराह कर रहे हैं और उन्हें सरकार विराधी गतिविधियों के भड़का रहे हैं।

कोल्हे ने कहा है कि पुलिस दिन-रात ऐसे लोगों की तलाश करने में जुटी है जिनका ब्रेन वाश कर दिया गया है और वो लोगों में दहशत फैलाने में जुटे हैं।

वहीं गिरफ्तार किए गए मौलवी के संबंध हैदराबाद के मुद्दश‌िर से होने की भी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व हैदराबाद में गिरफ्तार किया गए मुद्दशिर से जांच में पता चला था कि वह युवकों को जिहाद के नाम पर गुमराह करके उन्हें पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अल कायदा की ट्रेनिंग के लिए भेजता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed