{"_id":"cd014b5add61559890fa49d8fbb788d2","slug":"mahadalit-killed-in-violence-on-15-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा फहराने से रोकने पर हिंसा, एक महादलित की मौत","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
तिरंगा फहराने से रोकने पर हिंसा, एक महादलित की मौत
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 19 Aug 2013 03:51 PM IST
विज्ञापन
बिहार के रोहतास जिले में 15 अगस्त को एक विवादित जमीन पर तिरंगा फहराने से रोकने पर हिंसा भड़क उठी। इसमें एक महादलित युवक की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
एचटी के अनुसार, बद्दी गांव में हिंसा के दौरान विवादित स्थल पर ही 60 वर्षीय राम विलास राम की मौत हो गई, जबकि 18 महिलाओं और पांच बच्चों समेत 43 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
दरअसल उस जमीन पर राजपूतों ने शहीद निशान सिंह की याद में एक स्मारक बनवाया था। बाद में उसके बगल में ही महादलित समुदाय ने संत रविदास का मंदिर बनवा दिया। हालांकि दोनों निर्माण सरकारी भूमि पर हुए हैं।
विज्ञापन
महादलित समुदाय उस जमीन पर अपना पूरा अधिकार चाहता है, जबकि भूमिहार उस स्मारक पर अपनी पहुंच बनाए रखना चाहते हैं। इस बात को लेकर ही दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है।
महादलित पक्ष का दावा है कि भूमिहारों ने संत रविदास मंदिर को क्षति पहुंचाई है।
15 अगस्त को महादलित समुदाय के कुछ लोग संत रविदास मंदिर पर मौजूद थे। तभी कुछ भूमिहार लोग वहां झंडा फहराने पहुंचे।
लेकिन महादलित समुदाय के लोगों ने उन्हें भगा दिया। फिर गांव के अन्य लागों के साथ भूमिहार हथियार से लैस होकर वहां पहुंचे और महादलित समुदाय के लोगों पर हमला कर दिया। इस पर उन लोगों ने भी जवाबी हमला किया।
एसपी विकास बर्मन ने कहा कि तिरंगा फहराने से रोकने पर ही हिंसा हुई। स्थानीय प्रशासन ने मंदिर की मरम्मत कराई है, जबकि राम विलास के परिजनों को 2.3 लाख रुपए की मुआवजा राशि दी गई है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।