{"_id":"739aedee0842c6956852403547081713","slug":"madhy-pradesh-woman-allegedlly-gangraped-in-surat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप: दुल्हा बनने का वादा था, बन गया हैवान","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
गैंगरेप: दुल्हा बनने का वादा था, बन गया हैवान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 01 Oct 2013 02:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के भिंड जिले की रहने वाली एक युवती को चार लोगों ने सूरत में 15 दिन तक बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन
इस दौरान चारों ने उससे गैंगरेप किया। वह सोमवार को जैसे-तैसे वहां से भागने में कामयाब रही। घर पहुंच कर उसने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
टीओआई के अनुसार, युवती की शिकायत पर रावतपुरा पुलिस ने टोला गांव के धर्मेंद्र, जितेंद्र, आशीष और राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि इस साल जुलाई में युवती ने महावीर प्रसाद से शादी की थी। रक्षाबंधन के समय वह टोला गांव आई। 14 सितंबर को उन चारों में से एक आरोपी ने शादी का वादा कर उसे सूरत ले गया। वहां चारों ने उससे रेप किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी आरोपी अभी सूरत में ही हैं। उनको गिरफ्तार करने के लिए टीम जल्द भेजी जाएगी।