फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Madam, Sanjeev sir and I went on recce to Raigad says indrani's driver

ड्राइवर ने बताया, खन्ना ने दबाया था शीना का गला

Sat, 29 Aug 2015 08:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 29 Aug 2015 08:13 AM IST
विज्ञापन
Madam, Sanjeev sir and I went on recce to Raigad says indrani's driver

सनसनीखेज शीना हत्याकांड में मुंबई पुलिस की पूछताछ में चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस को हत्या की मुख्य आरोपी इंद्राणी के ड्राइवर से रिमांड के दौरान जो जानकारी हासिल हुई उससे हत्या के पूरे रहस्य का पर्दा उठ गया है।

विज्ञापन


इंद्राणी के ड्राइवर श्यामवर राय ने पुलिस को बताया कि है कि शीना बोरा का गला इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना ने दबाया है इंद्राणी ने नहीं। गौरतलब है कि इंद्राणी ने अपने ड्राइवर और पूर्व पति संजीव खन्ना के साथ मिलकर ही अपनी बेटी के हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन


ड्राइवर श्यामवर ने बताया कि इंद्राणी ने उससे कहा वह कई सालों से उसके परिवार को पाल रही है इसलिए उसका भी कुछ फर्ज बनता है कि उसके लिए कुछ करे।

आरोपी ड्राइवर श्यामवीर जब उसके लिए कुछ करने को राजी हो गया तो इंद्राणी ने अपने पूर्व पति संजीव खन्ना को मुंबई बुलाया। ड्राइवर ने इस जानकारी के अलावा पुलिस को कई और राज भी बताएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या करने से तीन दिन पहले की थी रेकी

Madam, Sanjeev sir and I went on recce to Raigad says indrani's driver

इंद्राणी के ड्राइवर श्यामवर ने हत्या के दिन और आसपास के दिनों इंद्राणी और उसके सहयोगियों की ओर से बनाई जा रही योजनाओं का पूरा खाका पुलिस को दिया है। उसने बताया कि वह जब हत्या में शामिल होने के लिए तैयार हो गया तो इंद्राणी ने संजीव खन्ना को बुलाया और उसे वर्ली के हिलटॉप होटल में ठहराया।

इसके बाद संजीव, इंद्राणी और श्यामवर तीनों ने 23 अप्रैल 2012 को हत्या किए जाने लायक जगहों की रेकी की। इस रेकी या पड़ताल में यह पता लगया गया कि मुंबई से रायगढ़ के जंगल में जाने व वहां से आने में कितना समय लगेगा और उसकी दूरी कितनी है। रेकी में यह भी पता लगया गया कि कार जंगल में कितना अंदर तक जा सकती है।

इसके बाद रायगढ़ से रेकी कर वापस आने के बाद इंद्राणी संजीव के साथ हिलटॉप होटल में चली गई। जहां अगले दिन शाम को हत्या को अंजाम देने की योजना बनी। उसने बताया कि अगले दिन शाम को करीब सात बजे घटना को अजाम दिया गया।

एक दिन तक बैग में भरकर रखी लाश

Madam, Sanjeev sir and I went on recce to Raigad says indrani's driver

मुंबई मिरर के अनुसार, योजना बनाने के अगले दिन 24 अप्रैल 2012 को बांद्रा में जाकी शोरूम के पास मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद शीना के ब्वॉयफ्रेंड राहुल ने उसे अपनी कार से वहां पर छोड़ने आया तो इंद्राणी ने शीना को अपनी कार में बैठाते हुए राहुल को वापस जाने के लिए कहा। और यही वह मोड़ था जहां पर हत्या के रहस्य की गुत्‍‌थी उलझ गई।

ड्राइवर श्यामवर राय के अनुसार, इसके बाद कार में बैठे संजीव ने शीना का गला दबा दिया। हलांकि संजीव ने पुलिस को बताया है कि शीना को अगवा करने के बाद वह कार में सो गया था इसके बाद जब वह जगा तो शीना उसे मृत मिली थी। इसके बाद पुलिस अब तीनों को आमने सामने बैठाकर पूछताछ करने का विचार किया है।

श्यामवर ने आगे पुलिस को बताया कि शीना का गला घोटने के बाद उसके शव को एक बैग में भरकर कार की डिग्गी में रख लिया गया। उसने कहा यह शव पूरे दिन कार में ही रखा रहा। लाश से भरी कार कार वर्ली में पीटर मुखर्जी के फ्लैट के गैरेज में खड़ी की गई जो एक दिन तक वहां खड़ी रही।

इसके बाद पीटर के घर कार छोड़ने के बाद खन्ना और इंद्राणी फिर हिलटॉप होटल वापस चले गए।

अगले दिन पत्‍थरों से कुचलकर फेंकी लाश

Madam, Sanjeev sir and I went on recce to Raigad says indrani's driver

ड्राइवर ने बताया कि हत्या के अगले दिन इंद्राणी ने उसे सुबह पांच बजे हिलटॉप होटल बुलाया। और फिर तीनों वहां से रायगढ़ के जंगल में जाकर फिर वह जगह देखी जहां पर लाश को फेंका जा सकता था और फिर वहां शीना का चेहरा पत्‍‌थर से कुचल कर उसे जला दिया गया। ताकि शव की पहचान न की जा सके।

आरोपी ड्राइवर के अनुसार जिस बैग में भरकर वो लाश को ले गए थे उसे नहीं जलाया था। लाश को ‌ठिकाने लगाने और सबूतों को जलाने के बाद तीनों मुंबई वापस आ गए। इसके बाद संजीव खन्ना कोलकाता लौट गए और इंद्राणी श्यामवर राय पहले की तरह ही अपने काम में लग गए।

मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया का कहना है कि बाकी हाईप्रोफाइल आरोपियों से भी जल्द ही इस मामले में पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed