फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Lovestory started with a missed call then he looted

मिस्ड कॉल से शुरू हुए प्यार में लुट गई प्रेमिका

Mon, 24 Mar 2014 08:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो/ अमरोहा Updated Mon, 24 Mar 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
Lovestory started with a missed call then he looted

उत्तर प्रदेश के गजरौला की एक फैक्ट्री में नौकरी करने वाली युवती के सेलफोन पर करीब छह महीने पूर्व एक मिस्ड कॉल आई थी। जिस पर उसने वापस कॉल की। जब लड़के ने फोन उठाया तो, उसने रांग नंबर कहकर फोन काट दिया।

विज्ञापन


लेकिन किस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ। गाजियाबाद के इस युवक ने उसके बाद युवती को हर दिन मिस्ड कॉल देना शुरू कर दिया। कुछ दिनों के मिस्ड कॉल के जाल के बाद, उसने लड़की से बातचीत करनी शुरू कर दी और लड़की, उस युवक के प्रेम में पड़ गई।
विज्ञापन


फिर क्या था, चोरी-चोरी, छुपके-छुपके दोनों की मुलाकातें होने लगीं। वे कभी गजरौला में मिलते, तो कभी गाजियाबाद में। इस तरह दोनों के प्रेम का सिलसिला आगे बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वो गया तो वापस नहीं आया

Lovestory started with a missed call then he looted

दो महीने पहले प्रेम कहानी को युवती ने जब शादी तक पहुंचाना चाहा। उसने इस बारे में लड़के से बात की, तो युवक ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। उसने बेरोजगार होने से लेकर गरीबी तक की कई मजबूरियां गिना दीं।

युवक ने शिकार को अपने वश में कर लिया था, अब सिर्फ उसे हलाल करना बाकी था। इसलिए युवक ने लड़की से करोबार शुरू करने की ख्वाहिश रखी। युवती इस बात से खुश थी कि लड़का खुद का कारोबार शुरू करेगा और उसके बाद दोनों की शादी हो जाएगी।

युवती ने उस लड़के को कारोबार शुरू करने के लिए एक लाख रुपये दे दिए। लड़का कारोबार शुरू करने का वादा कर गाजियाबाद लौट गया, जहां से फिर कभी युवती से वापस मिलने नहीं आया।

मोबाइल स्विच ऑफ, फेसबुक से भी गायब

Lovestory started with a missed call then he looted

पैसे लेने के बाद युवक ने युवती से संपर्क रखा। उसे आश्वासन भी देता रहा कि वो जल्द ही कारोबार शुरू करनेवाला है। लेकिन कुछ दिनों बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। फेसबुक पर भी ढूंढ़ा लेकिन वहां से भी वह गायब मिला।

युवती ने उस लड़के को खोजना शुरू कर दिया लेकिन उसका कुछ पता न लगा। आखिर थक-हार कर लड़की ने पुलिस को पूरे मामले से अवगत करा दिया। जिसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वे लड़की के पास उपलब्‍ध मोबाइल नंबर की मदद से युवक को ट्रेस करने में जुट गई है। कॉल डिटेल खंगालने के लिए सीडीआर निकाली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed