फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   lovers suicide in muzaffarnagar

प्रेमी-प्रेमिका का हुआ खौफनाक अंजाम

Thu, 20 Feb 2014 03:23 PM IST
Updated Thu, 20 Feb 2014 03:23 PM IST
विज्ञापन
lovers suicide in muzaffarnagar

यूपी में मुजफ्फरनगर के शाहपुर में प्यार पर बंदिशें लगीं तो प्रेमी युगल ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। दोनों एक ही कमरे में लहूलुहान हालत में मिले।

विज्ञापन


प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लड़की ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। कमरे से दो तमंचे और खोखे बरामद हुए हैं। दोनों के परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी अंकुर उर्फ मोनू पुत्र सोमपाल दूध का काम करता था। उसका पड़ोसी और अपनी ही बिरादरी की इंटर की छात्रा सृष्टि से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव में था प्रेमी युगल

lovers suicide in muzaffarnagar

परिजनों को जब दोनों के प्रेम की जानकारी हुई, तो उन्होंने दोनों को मना किया। इसके चलते प्रेमी युगल तनाव में था। बुधवार दोपहर सृष्टि घेर में जाने का बहाना कर घर से निकली और अंकुर के घर पहुंच गई। अंकुर के घर पर उस समय कोई नहीं था।

जब काफी देर तक सृष्टि घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे घेर में देखा, लेकिन वह नहीं मिली।

इसी दौरान अंकुर के घर के पीछे रहने वाला युवक किसी काम से छत पर गया तो उसे अंकुर के घर के कमरे से किसी के कराहने की आवाज आई। इस पर उसने आसपास के लोगों को बताया।

दोनों के सीने में लगी थी गोली

lovers suicide in muzaffarnagar

लोग इकट्ठा होकर अंकुर के घर पहुंचे तो एक कमरे में दोनों लहूलुहान हालत में पड़े थे। दोनों के सीने में गोली लगी हुई थी। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक अंकुर की मौत हो चुकी थी। सृष्टि को शाहपुर पीएचसी भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

सीओ बुढ़ाना शैलेंद्र लाल और एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार कमरे से दो 315 बोर के तमंचे और खोखे बरामद हुए हैं।

दोनों के परिजनों ने लिखित में देते हुए किसी भी कार्रवाई से इंकार किया है। देर शाम पूर्व प्रधान पति प्रेम सिंह ने रपट इत्तलाई दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed