फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   lovers suicide in meerut

कोर्ट मैरिज के बाद मंदिर में शादी, फिर खाया जहर

Fri, 06 Jun 2014 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 06 Jun 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
lovers suicide in meerut

परिजन खुश नहीं थे तो एक दिन पहले कोर्ट मैरिज करने वाले प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। युवती शामली की थी। बुधवार को वह अपना घर छोड़कर मेरठ आई, इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। घर पर सूचना दी तो परिजनों ने नाराजगी जताई, इसके बाद बृहस्पतिवार को दोनों ने जहर खा लिया।

विज्ञापन


मामला कोतवाली थानाक्षेत्र का है। पोदीवाड़ा का युवक शामली की युवती से प्रेम करता था। दोनों आपस में रिश्तेदार भी थे। कोर्ट मैरिज करने के बाद दोनों ने मंदिर में भी शादी की। पुलिस के मुताबिक परिजन इस फैसले से खुश नहीं थे।
विज्ञापन


इसके चलते दोनों जहर खाकर बृहस्पतिवार सुबह घर पहुंचे। हालत खराब होने पर परिजनों ने उनको गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले की कराएगी जांच

lovers suicide in meerut

पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों के परिजन अपने-अपने शव लेकर लौट आए। कोतवाली पुलिस युवक के घर भी पहुंची, लेकिन मौत को स्वाभाविक बताकर पोस्टमॉर्टम कराने से मना किया, जबकि युवती का शव शामली ले जा चुके थे। परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

इंस्पेक्टर कोतवाली अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि युगल ने जहर खाकर जान दी है। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया है।

दोनों के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से साफ मना किया। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि दोनों ने अपनी मर्जी से जहर खाकर जान दी है। हालांकि पुलिस ने अपनी जीडी में इस वारदात का जिक्र किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी करके जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed