फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   lovers killed each other

प्रेमी-प्रेमिका ने एक दूसरे का ही किया कत्ल!

Wed, 05 Feb 2014 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 05 Feb 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
lovers killed each other

उत्तर प्रदेश में बागपत के धनौरा गांव में पांच साल से चल रही सोनू और गुनगुन की प्रेम कहानी का सोमवार रात बड़ा ही दर्दनाक अंत हो गया।

विज्ञापन


गुनगुन के घर के एक कमरे में उसकी लाश मिली और उसके पास ही सोनू खून से लथपथ मिला। सोनू ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

पुलिस का मानना है कि नौ फरवरी की गुनगुन की शादी तय हो जाने पर दोनों ने दुखी मन से एक दूसरे को मार डाला, लेकिन मौके के हालात इशारा कर रहे हैं कि इन प्रेम दीवानों को किसी और ने बड़ी ही बेरहमी से मारा है।

विज्ञापन

'साथ जीएंगे, साथ मरेंगे'

lovers killed each other

हलवाई श्यामसुंदर गुप्ता की एमए पास बेटी राधिका उर्फ गुनगुन का गांव के ही भोपाल के इंटर पास बेटे सोनू (22) कई बार घर से जा चुके थे। दोनों ने खुल्लम-खुल्ला ऐलान कर रखा था कि साथ जीएंगे और साथ ही मरेंगे।

लेकिन गुनगुन के परिवार को प्यार का यह रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्होंने गुनगुन की शादी मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में नौ फरवरी की तय कर दी थी। पुलिस के मुताबिक गुनगुन ने शादी तय किए जाने का विरोध किया, लेकिन उन्होंने उसकी नहीं सुनी।

श्याम सुंदर के पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि रात को करीब नौ बजे चीख-चिल्लाहट सुनकर वहां पहुंचे तो एक कमरे का दरवाजा टूटा पड़ा था। अंदर गुनगुन की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। उसी के पास घायल पड़ा सोनू आखिरी सांस ले रहा था। उसे तुरंत बड़ौत सीएचसी ले जाया गया। वहां से हायर सेंटर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

क्या दोनों की हत्या हुई है?

lovers killed each other

घटना का कोई चश्मदीद न होने के चलते सभी अब बस अनुमान लगा रहे हैं। एसपी जितेंद्र शाही का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे को ही मार डाला। दरवाजा अंदर से बंद था, इसलिए यह आशंका नहीं है कि उन्हें किसी और ने मारा।

दूसरी ओर, श्याम सुंदर ने इस मामले में सोनू के खिलाफ राधिका की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है, इसमें सोनू की मौत का जिक्र नहीं है। सोनू के पिता भोपाल का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि उनके बेटे की हत्या कैसे हुई और किसने की?

उधर, स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में बताया कि राधिका के सीने में गोली लगी हुई थी, हाथ की नस कटी हुई थी और गले पर कटने के निशान थे। इसी तरह सोनू के हाथ की नस कटी हुई थी। गला रेता हुआ था। इससे आशंका है कि दोनों को किसी और ने मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed