फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Lovers commit suicide by jumping into Udaipur lake

एक दूसरे का हाथ थामे प्रेमी जोड़े ने लगाई मौत की छलांग

Fri, 16 Oct 2015 05:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 16 Oct 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
Lovers commit suicide by jumping into Udaipur lake

राजस्थान के उदयपुर में एक युवा प्रेमी जोड़े ने शहर की मशहूर झील में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना शहर की बड़ी झील की है जो नया थाना के इलाके में आता है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, ये प्रेमी जोड़ा झील में कूदने से पहले अपना एक-एक हाथ एक दूसरे से बांधा और फिर दोनों एक साथ झील में कूद गए।

पुलिस ने जोड़े को झील से निकाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तीन साल से थे दोनों प्यार में

Lovers commit suicide by jumping into Udaipur lake

पुलिस के अनुसार आत्महत्या करने वाला प्रेमी जोड़ा अलग अलग जाति से थे और दोनों एक दूसरे को करीब पिछले तीन साल से प्यार कर रहे थे।

युवती की पहचान ममता साहू उर्फ कृति और युवक की पहचान भरत खटीक के रूप में हुई है। ममता ढोलीबावड़ी इलाके की रहने वाली थी जबकि भरत खटिकवाडा़ इलाके से था।

भरत ने हाल में नौकरी छोड़कर गांव में ही दुकान खोली थी जिससे ममता का उससे मिलना जुलना बढ़ गया था। बताते हैं कि आठ अक्टूबर से दोनों अपने घर से भाग गए ‌जिसके बाद ममता के घर वालों ने भरत के खिलाफ अगवा करने का मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed