{"_id":"f88e58a96e7272b2a8ce7314d3b22f5f","slug":"lover-stabbed-in-the-mother-s-womb-of-his-girl-friend-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की मां ने मिलने से रोका तो पेट में घोंपा छुरा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
प्रेमिका की मां ने मिलने से रोका तो पेट में घोंपा छुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दौर (बिजनौर)
Updated Wed, 22 Jul 2015 01:29 PM IST
विज्ञापन
यूपी के बिजनौर जिल के हलदौर में प्रेमिका से मिलने का विरोध करने पर कथित प्रेमी ने प्रेमिका के मां के पेट में छुरा घोंप दिया तथा पिता व भांजे पर छुरे से हमला कर दोनों को लहूलुहान कर दिया। महिला को नाजुक हालत में मेरठ भेजा गया है, जबकि अन्य घायल बिजनौर में भर्ती हैं।
विज्ञापन
ग्राम खासपुरा का भाग सिंह छत्तीसगढ राज्य के शहर कुंडा में बिजनेस करता है। पत्नी पुत्री के साथ गांव में रहती है। वह दो माह पहले घर आया था। सोमवार की रात भाग सिंह पत्नी सतनामकौर, पुत्री तथा धेवते वंश के साथ घर में सोया था।
विज्ञापन
आरोप है कि गांव का एक युवक दीवार फांदकर घर में आ गया तथा सो रही पुत्री के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर सुनकर सतनाम कौर की आंख खुल गई। वह युवक से भिड़ बैठी। आरोप है कि युवक ने सतनाम कौर के पेट में छुरा घोंप दिया।
विज्ञापन
इस बीच भाग सिंह तथा उसका धेवता अंश आ गया। अपने को घिरा देख युवक ने छुरे से दोनों पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक शोर मचा कर कह रहा था कि यदि किसी ने उसे जुदा करने की कोशिश की तो वह उसकी जान ले लेगा।
भाग सिंह के दामाद धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस में नामजद तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि केस पंजीकृत हो गया है। जांच की जा रही है।