{"_id":"154e7812264a7ac852cd3a8388a3ac62","slug":"lover-shot-girlfriend-and-took-to-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने गोली मारी, फिर ले गया अस्पताल","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
प्रेमी ने गोली मारी, फिर ले गया अस्पताल
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 31 Jan 2014 08:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के करावल नगर में बुधवार शाम युवक ने प्रेमिका से नाराज होकर जांघ में गोली मार दी। इसके बाद खुद ही वह उसे ऑटो में बिठाकर सेंट स्टीफन अस्पताल ले गया।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपी व युवती दो बाइक सवारों द्वारा गोली मारने की बात करते रहे।
सख्ती से पूछने पर आरोपी ने गुनाह कबूल लिया। पुलिस ने मनोज (23) को गिरफ्तार करके वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, प्रेम विहार निवासी सपना (18, बदला नाम) डीयू में पत्राचार से बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। सपना के पिता ने घर के नीचे मनोज और उसके चाचा को कुछ हिस्सा किराये पर दिया हुआ है। मनोज ने यहां दुकान खोल रखी है।
विज्ञापन
बुधवार को शाम का सपना कॉलेज से घर पहुंची तो मनोज ने उसे कमरे में बुला लिया। यहां दोनों में कहासुनी हुई। इस बीच मनोज ने गोली चला दी। वारदात के बाद मनोज बाइक सवारों द्वारा गोली मारने की बात कहकर सपना को ऑटो में बिठाकर अस्पताल ले गया।
विज्ञापन
पुलिस को दोनों के बयानों पर शक हुआ। सख्ती करने पर मनोज ने गोली चलाने की बात मान ली। जांच में पुलिस को मनोज के कमरे से काफी खून मिला है।